देश

Magh Mela 2023: प्रयागराज में शुरू हुआ माघ मेला, गंगासागर में कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Magh Mela 2023: आज पौष पूर्णिमा के दिन से यूपी के प्रयागराज में माघ मेला शुरु हो चुका है. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने आज सुबह गंगा-यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम स्थल पर डुबकी लगाई. वहीं आज पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाजूद संगम स्थल पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई.
माघ मास के दौरान स्नान करने की महत्ता

हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है. माना जाता है कि इस दिन स्नान और दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. माघ मास के दौरान प्रयागराज में रहते हुए धार्मिक कार्यों को करने की महत्ता ज्यादा मानी गई है. यही कारण है कि श्रद्धालु यहां एक महीने तक रहकर स्नान, दान, सत्संग, जप और भगवान का सुमिरन करते हैं. इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा उनके रुकने की समुचित व्यवस्था की गई है.

गंगासागर में भी मेले की धूम

इस महीने पश्चिम बंगाल के गंगासागर में लगने वाला मेला भी बहुत खास है. इस मेले में भी दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. आज सुबह कड़ाके की ठंड में यहां पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. स्थानीय और दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने यहां की व्यवस्था को लेकर खुशी जताई है.

वहीं प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों का प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मौके पर जाकर जायजा लिया था. तैयारियों को लेकर उनका कहना था कि कल्पवासियों के अस्थाई निवास के लिए पूरी व्यवस्था की गई है. मेले की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ड्रोन से निगरानी की जा रही है. पूरे मेला क्षेत्र में पुलिसकर्मिोयों द्वारा खास तौर पर सतर्कता बरती जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Cold Wave: यूपी के कानपुर में जानलेवा हुई सर्दी, हार्ट और ब्रेन अटैक से एक ही दिन में 25 लोगों की मौत

चलेंगी अतिरिक्त बसें

जानकारी के मुताबिक, माघ मेले में जाने वालों की संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2800 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी. इसके अलावा 200 बसें रिजर्व श्रेणी में भी रहेंगी. मिली जानकारी के अनुसार मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के दिन श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर बसों का क्षेत्रवार आवंटन किया है.

इसके लिए 10 शहर भी चयनित किए गए हैं. बताया जा रहा है कि रोडवेज विभाग द्वारा 20-27 जनवरी तक बसों के संचालन पर मुख्य फोकस किया जा रहा है. इसके अलावा प्रयागराज के निकटवर्ती तीर्थ स्थलों के लिए भी 80 बसों की व्यवस्था की गई है. वहीं प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर व्यवस्था की गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

31 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

1 hour ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

1 hour ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

1 hour ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

2 hours ago