मनोरंजन

Salman Khan: ‘मुझे गाली दी, मारा-पीटा’ – सलमान खान पर Ex गर्लफ्रेंड Somy Ali ने लगाए गंभीर आरोप

Salman Khan:  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुईं हैं. सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ये पहली बार नहीं है जब सोमी अली ने सलमान खान को लेकर कुछ कहा है. इससे पहले भी उन्होंने पोस्ट शेयर की थी. पर बाद में उन्होंने उसे डिलीट कर दिया. वहीं अब दोबारा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई है.

एक्ट्रेस ने सलमान पर लगाए गंभीर आरोप

सोमी अली ने पहली पोस्ट की शुरूआत अपने एनजीओ ‘नो मोर टियर्स’ से की. सोमी अली बताती हैं कि ये एनजीओ उन्होंने मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से पीड़ित लोगों के लिए शुरू की थी. एक्ट्रेस ने पीड़ितों को बचाने के लिए 15 साल तक अपना खून-पसीना बहाया. इसे डिस्कवरी प्लस पर एक डॉक्यूमेंट-सीरीज के तौर पर दिखाया गया था.

इसके बाद वो लिखती हैं, ‘ये बताना बहुत जरूरी है कि ‘नो मोर टियर्स’ की शुरूआत क्यों की गई. मैंने बचपन से ही घरेलू हिंसा झेली है. पांच साल की उम्र में यौन शोषण किया गया. फिर नौ साल की उम्र में पाकिस्तान में हाउस हेल्पर ने मेरा शारीरिक शोषण किया. 14 साल की उम्र में यूएस में रेप हुआ. फिर इंडिया में उस इंसान ने घरेलू हिंसा की, जिसे मैंने आठ साल डेट किया. मैं उस शख्स का नाम लिए बिना इस बारे में बात कर चुकी हूं.’

सोमी सलमान से करना चाहती थीं शादी

सोमी अली ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनके इंडिया आने का सबसे बड़ा मकसद सलमान खान थे. 16 साल की उम्र में उन्हें सलमान पर क्रश हुआ. वो अमेरिका से हिंदुस्तान सलमान खान से शादी करने के लिए चली आईं. सोमी कहती हैं कि ‘मेरा दिमाग बच्चे की तरह था. बड़े पर्दे पर निभाये जाने वाला किरदार, रियल लाइफ से बिल्कुल अलग था.’ एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि ‘ये सोचकर दुख होता कि जब मैंने सच्चाई बताने की कोशिश की, तो लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा. यहां तक किसी महिला ने भी मुझे सपोर्ट नहीं किया.’

सोमी अली कहती हैं कि ‘मुझे राष्ट्रपति बराक ओबामा और राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश से पुरस्कार मिला. मुझे अपने एनजीओ के लिए काफी सराहना मिल चुकी है. फिर भी आपको लगता है कि मुझे पब्लिसिटी स्टंट करने की जरूरत है और सलमान मेरे काम को स्वीकार करने वाले दो राष्ट्रपतियों से बड़े हैं?

ये भी पढ़ें-Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर किंग खान ने अनोखे अंदाज में किया विश

सलमान खान ने मुझे गाली दी

सोमी अली कहती हैं कि ‘सलमान खान ने भारत में ‘फाइट और फ्लाइट ‘ डिस्कवरी सीरीज पर बैन लगाने में अपनी पूरी ताकत झोक दी. ऊपर से न्यूयॉर्क में उनके वकील मौजूद थे. जिन्होंने मुझे धमकी भरे मेल भेजे. ये भी कहा कि अगर मैंने सलमान के खिलाफ कुछ बोला, तो वो मुझे मार देंगे. मैं जब मुंबई में थी, तो सलमान खान मुझे गाली देते थे, पीटते थे. मेरी हाउस हेल्पर ने मेरा रोना देखा है. उसने मेरी चीख सुनकर ये भी कहा कि वो मुझे मारना बंद करें.’

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

17 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago