देश

MP News: 4 बच्चे पैदा करने पर 1 लाख रुपये का पुरस्कार, युवा ब्राह्मण जोड़ों के लिए दर्जा प्राप्त राज्य कैबिनेट मंत्री की घोषणा

मध्य प्रदेश सरकार के परशुराम कल्याण बोर्ड (Parshuram Kalyan Board) के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने चार बच्चे पैदा करने का फैसला करने वाले युवा ब्राह्मण जोड़ों को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है. पंडित विष्णु राजोरिया परशुराम को राज्य कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है.

इंदौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजोरिया ने कहा कि युवा एक बच्चे के बाद सेटल हो जाते हैं और रुक जाते हैं. मैं आग्रह करता हूं की चार बच्चे पैदा करें.

उन्होंने कहा विधर्मियों की संख्या बढ़ रही,


“विधर्मियों की संख्या बढ़ रही है क्योंकि हमने अपने परिवारों पर ध्यान देना बंद कर दिया है. मुझे युवाओं से बहुत उम्मीदें हैं. हम बुजुर्गों से बहुत उम्मीद नहीं कर सकते. ध्यान से सुनिए, आप भविष्य की पीढ़ी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं. युवा एक बच्चे के बाद सेटल हो जाते हैं और रुक जाते हैं. यह बहुत समस्याग्रस्त है. मैं आपसे आग्रह करता हूं कि कम से कम चार बच्चे पैदा करें.”

इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि परशुराम बोर्ड चार बच्चों वाले जोड़ों को एक लाख रुपये का पुरस्कार देगा. मैं बोर्ड का अध्यक्ष हूं या नहीं, पुरस्कार दिया जाएगा.

बच्चे पैदा करने में पीछे मत रहो

विष्णु राजोरिया (Vishnu Rajoria) ने कहा कि युवाओं ने अक्सर उनसे कहा है कि अब शिक्षा महंगी हो गई है. मैं उन्हें कहता हूं किसी तरह से काम चलाओ, लेकिन बच्चे पैदा करने में पीछे मत रहो. अन्यथा विधर्मी इस देश पर कब्जा कर लेंगे.

हालांकि, बाद में राजोरिया ने मीडिया से कहा कि उनकी घोषणा एक व्यक्तिगत पहल थी, न कि कोई सरकारी पहल. उन्होंने कहा कि यह मेरा सामाजिक वक्तव्य है, जो एक सामुदायिक कार्यक्रम में दिया गया है. ब्राह्मण समाज इन प्रतिबद्धताओं को पूरा कर सकता है, जिसमें बच्चों को उच्च पदों के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण देना शामिल है.

विष्णु राजोरिया टिप्पणी पर पुनर्विचार करें

कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने कहा कि विष्णु राजोरिया को अपनी टिप्पणी पर पुनर्विचार करना चाहिए. “वे एक विद्वान व्यक्ति हैं, वह मेरे मित्र हैं. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जनसंख्या वृद्धि आज दुनिया की बड़ी समस्याओं में से एक है. जितने कम बच्चे होंगे, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना उतना ही आसान होगा. एक भ्रम पैदा किया जा रहा है कि मुसलमानों की संख्या हिंदुओं से अधिक हो जाएगी. ये काल्पनिक विचार हैं. हमारा देश तभी शक्तिशाली होगा जब हम एकजुट होंगे,”

वहीं भाजपा (BJP) ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया. पार्टी की ओर से कहा गया कि  “भाजपा सरकार नियमों और संविधान के अनुसार काम करती है. उन्होंने जो कुछ भी कहा वह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है. सरकार का मानना ​​है कि यह मामला माता-पिता का निर्णय है. पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है.”


ये भी पढ़ें: केरल की एथलीट का 6 साल में 60 से अधिक लोगों ने किया बलात्कार, अब तक 28 गिरफ्तार


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

बिजली बिल में जुड़ेगा ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने बताया नया फॉर्मूला

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

11 minutes ago

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष ने परिवार के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात, विवाह समारोह का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…

18 minutes ago

हाथ में तिरंगा, जुबां पर ‘भारत माता की जय’… 14 साल की फराह बलूच ने भारत से क्यों लगाई मदद की गुहार?

Farah Baloch: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच भारत से अपने…

18 minutes ago

बुझ गया चिराग..; गोपालगंज मेले में इकलौते बेटे की निर्मम हत्या, मां के सामने खून क्यों?

Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी…

19 minutes ago

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

1 hour ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

1 hour ago