मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने के साथ मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार इस वर्ष मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार मकर संक्रांति पर 19 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो तीन राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी रहेगा. आइए जानते हैं इस मकर संक्रांति के शुभ योग, मुहूर्त और इसका असर किन राशियों पर पड़ेगा.
इस बार मकर संक्रांति माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाई जाएगी. यह तिथि 14 जनवरी की रात से शुरू होकर 15 जनवरी को रात 03:21 बजे तक रहेगी. इस शुभ दिन पर कुछ विशेष योग बन रहे हैं.
पुनर्वसु नक्षत्र- मकर संक्रांति के दिन पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा, जिसका समापन सुबह 10:17 बजे होगा.
पुष्य नक्षत्र- इसके बाद पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा, जो वर्षों बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है. पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं. इस नक्षत्र में काले तिल का दान शनि दोष से मुक्ति दिला सकता है.
शिववास योग- इस दिन भगवान शिव कैलाश पर्वत पर देवी पार्वती के साथ विराजमान रहेंगे. यह समय शिव पूजा और अभिषेक के लिए बेहद शुभ माना गया है.
मकर संक्रांति का यह दुर्लभ संयोग कर्क राशि के जातकों के लिए धन और करियर में उन्नति लेकर आएगा. आय में वृद्धि के साथ करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा, और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है. यह दिन नया व्यवसाय शुरू करने के लिए भी उपयुक्त है.
तुला राशि वालों के लिए यह मकर संक्रांति बेहद शुभ है. घर में शुभ कार्य होंगे और आय के नए स्रोत खुलेंगे. आप अपनी बचत को बेहतर तरीके से प्रबंधित कर पाएंगे. पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी, और कार्यक्षेत्र में तरक्की के मौके मिल सकते हैं.
मीन राशि के जातकों के लिए यह मकर संक्रांति बहुत ही लाभकारी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा. व्यापारियों को दोहरा मुनाफा हो सकता है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा.
डिस्क्लेमर
यह जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और पंचांग पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. पाठक इसे अपने विवेक से अपनाएं.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…
उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…
Farah Baloch: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच भारत से अपने…
Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी…
Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…
Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…