Maha Kumbh Mela 2025
महाकुंभनगर: महाकुंभ प्रयागराज के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान पर सोमवार को संगम तट पर उमड़ी भीड़ में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरों संग सेल्फी लेने और फोटो खिंचाने की होड़ दिखाई दी. नंदी द्वार पर लगे कट आउट के साथ तस्वीरें खिंचाने और सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा दिखाई दी. भीड़ में महिलाओं और युवकों की भी संख्या सेल्फी और फोटो की होड़ में दिखाई दी.
मध्य प्रदेश के उज्जैन से आए ब्रजेश शर्मा ने कहा कि वे मोदी और योगी दोनों के प्रशंसक हैं. इस तस्वीर ने उन्हें आकर्षित किया. पूरे परिवार ने सेल्फी ली और फोटो खिंचाई है. यहां महाकुंभ मेले में अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं.
महाराष्ट्र के पूना से महाकुंभ मेला में स्नान करने आईं सुगंमा ढिप्पो ने कहा कि यहां महाकुंभ मेले में काफी अच्छी व्यवस्थाएं हैं. नंदी द्वार पर हमने मोदी जी और योगी जी की काफी आकर्षक तस्वीर देखी तो उनके संग सेल्फी ली. हमारा पूरा परिवार इन दोनों नेताओं का फैन है.
दिल्ली से आई सुनीता स्वामी ने कहा कि हमें किस्मत से ये दोनों नेता मिले हैं. महाकुंभ मेले में हमें इन नेताओं की इतनी आकर्षक तस्वीर दिखाई दी तो हमने इनके साथ सेल्फी ली. हमारा पूरा परिवार इन नेताओं की कार्यशैली का मुरीद है.
कौशांबी उत्तर प्रदेश से आए मनोज कुमार सिंह ने दोनों नेताओं के कट आउट के साथ सेल्फी ली. मनोज ने मेले और स्नान की व्यवस्थाओं की तारीफ की. मनोज ने कहा कि योगी जी और मोदी जी ने कुंभ की काफी अच्छी व्यवस्था की है.
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगाने पर विवाद, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…