देश

Maharajganj: नेपाल में छिपा था फरार राही मासूम रजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

-बृजेश गुप्ता

Maharajganj: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महाराजगंज (Maharajganj) जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई रेप, हत्या और छेड़खानी के मुख्य आरोपी भाजपा के पूर्व नेता राही मासूम रजा को आखिरकार पुलिस ने भारत -नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर ही लिया. पुलिस की जांच में पता चला है कि पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा नेपाल में छुपा हुआ था और उसे तलाशने के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही थीं.

बता दें की मासूम रजा रही की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 15 टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थीं. इधर इस पूरे मामले में पुलिस ने मासूम रजा राही के करीबी सिपाही आबिद अली और उसके एक और सहयोगी गुड्डू शाह को पहले ही जेल में बंद कर चुकी है तो इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने आरोपों से घिरे पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रहे राही मासूम रजा को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था.

शनिवार को ही पुलिस ने पीड़िता का फिर से 164 का बयान दर्ज करवाया था, जिसमें ये बात साफ हो गई थी कि पीड़िता ने इस लिए बयान बदला था. उसके भाई की हत्या की धमकी दी गई थी. तो वहीं बयान करने के बाद कोर्ट ने मासूम राजा रही के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया था. वहीं जानकारी सामने आ रही है कि फरार पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली है. ऐसा माना जा रहा है कि अब रिमांड जज के सामने राही मासूम रजा को पेश किया जाएगा. मासूम रजा राही को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि मासूम रजा राही नेपाल में छिपा हुआ था.

ये भी पढ़ें– Maharajganj: दलित लड़की से रेप के मामले में फरार राही मासूम रजा के लिए जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर!

बता दें कि पूर्व भाजपा नेता के रसूख को चलते पहले इस गम्भीर मामले को स्थानीय स्तर पर पुलिस ने दबाने की कोशिश की थी, लेकिन मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद पूरा राज खुल गया और इस मामले में उन 19 पुलिसकर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है, जिन्होंने इस मामले में पूर्व भाजपा नेता की मदद करने की कोशिश की थी और मामले को दबाने में लगे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

7 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

7 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

7 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

8 hours ago