देश

तमिलनाडु में भीषण हादसा, खाई में गिरी 55 यात्रियों से भरी बस, 8 लोगों की मौत

Tamil Nadu:  ऊटी से मेट्टुपालयम जा रही एक टूरिस्ट बस शनिवार को कुन्नूर के पास मारापालम में खाई में गिर गई. बस में करीब 55 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 47 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है. कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए.


 

चालक ने खो दिया था नियंत्रण

कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने बताया कि दुर्घटना में करीब आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. फिहलाल आगे की जांच चल रही है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला कि चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं. हादसे के बाद तमिलनाडु के सीएम ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें: “आतंकियों को पनाह दे रहा कनाडा”, फ्रीडम ऑफ स्पीच को लेकर बोले एस जयशंकर- भड़काने के लिए न हो इस्तेमाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने जताया दुख

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने तमिलनाडु सरकार से घायलों को उच्च गुणवत्ता वाला उपचार प्रदान करने का अनुरोध किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा,”मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि कुन्नूर के पास एक टूरिस्ट बस के 50 फीट खाई में पलट जाने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ” उन्होंने आगे लिखा, ” मैं ईश्वर से उन सभी घायलों और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago