देश

‘देश के सामने अब एक ही मुद्दा है जातीय जनगणना…’, राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस सरकार आने पर हम पहला काम यह करेंगे

Rahul gandhi speech : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला. राहुल काला-पीपल विधानसभा के पोलायकला पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शनिवार को कहा— “भाइयो बहनों…यह हमारी विचारधाराओं की लड़ाई है जिसमें एक तरफ कांग्रेस है और दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस है. गांधीजी एक तरफ और गोडसे दूसरी तरफ. ये लड़ाई नफरत बनाम प्यार और भाईचारे की है.”

‘भारत में OBC की 50 फीसदी आबादी, अधिकारी सिर्फ तीन’

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में ओबीसी की जनगणना को सबसे जरूरी बताया. राहुल गांधी ने कहा- “मैं कह रहा हूं कि अब देश के सामने एक ही मुद्दा है- जातीय जनगणना. भाइयों बहनों..कांग्रेस सरकार आने पर यह पहला काम हम करके दिखाएंगे.”


राहुल ने आज कहा- भारत को 90 अधिकारी चलाते हैं. भारत सरकार के कैबिनेट सचिव और सचिव सरकार चलाते हैं. इनमें से सिर्फ 3 ही OBC अधिकारी हैं. OBC का सटीक परर्सेंटेज कोई नहीं बता सकता, क्योंकि जातीय जनगणना नहीं हुई है. आपको मैं बता रहा हूं कि देश में करीब 50% आबादी OBC है, लेकिन OBC के अधिकारी सिर्फ तीन हैं. भारत सरकार के बजट में से कितने पर फैसले लेते हैं ये तीनों अधिकारी? 45 लाख करोड़ का बजट है और बजट का केवल 5% हिस्सा ही ओबीसी अधिकारियों के हाथों में है. क्या ये गलत नहीं है? हम ऐसा नहीं होने देंगे. हम इनको हक दिलवाएंगे.”

मोदी ओबीसी की सरकार नहीं चलाते, हम चलाएंगे— राहुल

राहुल ने मध्य प्रदेश में कहा- “मोदी ओबीसी की सरकार नहीं चलाते. आरएसएस ने उन्हें नफरत फैलाने का काम दे दिया है. ये हैरान करने वाली बात है कि कानून आरएसएस वाले लोग बनाते हैं. कानून अफसर बनाते हैं. कानून भाजपा के सांसद और विधायक नहीं बनाते. मैं हिंदुस्तान के सभी OBC से पूछता हूं- मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है. आप बताइए इन 90 अफसरों में OBC कितने हैं?”

यह भी पढ़िए: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकती है मायावती की पार्टी, GGP के साथ किया गठबंधन

‘महिला आरक्षण में OBC को रिजर्वेशन क्यों नहीं दिया’

राहुल ने महिला आरक्षण विधेयक में OBC को शामिल ना किए जाने पर भी सवाल उठाए. राहुल ने कहा— “हमने महिला आरक्षण पर सवाल उठाया. हमने कहा कि आप महिला आरक्षण बिल लेकर आ रहे हैं, लेकिन पहले इन दो लाइनों को हटा दें. आरक्षण लागू करने के लिए एक सर्वे की आवश्यकता है. परिसीमन से महिला आरक्षण में 10 साल की देरी होगी. महिला आरक्षण में OBC को रिजर्वेशन क्यों नहीं दिया? मोदी जी कहते हैं कि मैं OBC हूं तो आपने OBC महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं दिया?”

राहुल बोले— “जब मैं सवाल पूछता हूं कि देश में कितने दलित, ओबीसी, आदिवासी, जनरल हैं तो कोई इसका जवाब नहीं दे पाता है.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago