देश

दिल्ली में अपराध बेलगाम! क्लीनिक में घुसकर हमलावर ने महिला डॉक्टर को चाकू से गोदा, वारदात को अंजाम देकर हुआ फरार

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जानलेवा हमलों की घटनाएं थम नहीं रहीं. पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में आज एक महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया गया है. एक शख्स डॉक्टर के क्लीनिक में चाकू लेकर घुसा और महिला डॉक्टर पर चाकू से कई वार किए. जिसके बाद वो वहां से फरार हो गया. महिला डॉक्टर चीखती चिल्लाती रह गई.

सूचना मिलने पर पुलिस टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में महिला डॉक्टर संगय भूटिया (40 साल) के क्लीनिक पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और हत्या की कोशिश के मामले में एफआईआर दर्ज की. बताया जा रहा है चाकू से बुरी तरह जख्मी हुई महिला डॉक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह घटना शनिवार दोपहर की है, जब एक शख्स उनके क्लीनिक पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया. अपने बचाव में वो सीढ़ियों से उपर तरफ भागीं. मगर हमलावर ने उन पर चाकू से कई वार किए और फरार हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में महिला डॉक्टर संगय भूटिया (40 साल) का ग्राउंड फ्लोर पर क्लीनिक और ऊपर घर है. हमलावर ने वहीं पहुंचकर उन पर हमला किया.

सवाल- हमलावर कौन है, हमले की पीछे की वजह क्या?

अभी हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है. वो हमलावर कौन है, हमले की पीछे की वजह क्या है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, इस घटना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं.

यह भी पढ़िए: पानी की जगह जमीन से निकली शराब… हैंडपम्प का हत्था चलाते दिखे पुलिस अधिकारी, वीडियो वायरल

संगम विहार में भी चाकू से गोदकर युवक को मार डाला था

इसी महीने संगम विहार की गली नंबर 523 में रहने वाले युवक दिलशाद की भी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी. उसके पिता ने बताया था कि बेटा दिलशाद घर के बाहर बैठा हुआ था. पता नहीं उस पर किसने हमला किया. चाकू से वो लहूलुहान हो गया था और दम तोड़ दिया था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago