देश

विपक्षी एकता की कोशिशों को झटका! सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह से ममता बनर्जी ने बनाई दूरी

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया की ताजपोशी के कार्यक्रम को भव्य बनाना चाहती है. इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस पार्टी समान विचारधारा वाले दलों को न्योता भेज रही है. हालांकि, पार्टी ने इस दौरान कुछ विपक्षी दलों के नेताओं से दूरी भी बना रखी है जिनमें तेलंगाना के सीएम केसीआर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बसपा प्रमुख मायावती हैं. वहीं खबर है कि सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी.

कांग्रेस से टीएमसी की बढ़ रही दूरी!

टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन के मुताबिक, सीएम ममता बनर्जी के बजाय टीएमसी सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार इस कार्यक्रम में शामिल होंगी. सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह से ममता बनर्जी की दूरी की खबरों पर अटकलें तेज हो गई हैं. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बावजूद कांग्रेस से टीएमसी की बढ़ती दूरी का एक और संकेत है.

कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस विपक्षी एकजुटता के मामले में ‘डील’ करने की बेहतर स्थिति में नजर आ रही है. ऐसे में ममता बनर्जी का कहना है कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कांग्रेस भी पश्चिम बंगाल में टीएमसी को ऐसा ही समर्थन दे. वहीं ममता बनर्जी के बयान के बाद कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता के ऑफर को ठुकरा दिया और कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ किसी भी तरह के समझौते का सवाल ही नहीं उठता है.

ये भी पढ़ें: फॉरेन ट्रिप, महंगी घड़ियां, चार फ्लैट और प्लॉट… ऐसी रही है आर्यन खान को अरेस्ट करने वाले समीर वानखेड़े की लग्जरी लाइफ, रिपोर्ट में खुलासा

ममता बनर्जी पहले भी कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की पक्षधर नहीं रही हैं. वे कई मौकों पर विपक्ष में कांग्रेस के नेतृत्व को नकार चुकी हैं और अब उनके सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाने को इसी नजरिए से देखा जा रहा है. हालांकि, टीएमसी ने अपना प्रतिनिधि भेजने का फैसला जरूर किया है.

किन नेताओं से कांग्रेस ने बनाई दूरी?

सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीआई (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को न्योता भेजा गया है. लेकिन तेलंगाना के सीएम केसीआर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बसपा सुप्रीमो मायावती को न्योता नहीं दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

10 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

14 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

25 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

30 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

43 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 hour ago