देश

नए संसद भवन का 28 मई को PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 1200 करोड़ की लागत से बनकर हुआ तैयार, अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

New Parliament Building: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का लोकार्पण करेंगे. संसद के नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उनसे इस भवन का लोकार्पण करने के लिए आग्रह किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने 28 मई को संसद भवन की नई इमारत के लोकार्पण की इजाजत दे दी. नये संसद भवन करीब 12 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाकर तैयार किया गया है और इसको बनाने में कुल 28 महीने का समय लगा है.

लोकसभा की तरफ से एक बयान जारी कर बताया गया कि लोकसभा तथा राज्यसभा दोनों सदनों ने 5 अगस्त, 2019 को सरकार से संसद के नए भवन के निर्माण के लिए आग्रह किया था. इसके बाद 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के नए भवन का शिलान्यास किया गया.

1200 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ

नए संसद भवन (New Parliament House) के निर्माण के लिए शुरुआत में 861 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया गया था. लेकिन बाद में कुछ और काम जुड़ जाने की वजह से लागत बढ़कर 1200 करोड़ रुपये हो गई. अब 28 मई को इस नए संसद भवन का विधिवत उदघाटन हो जाएगा. इसके बाद संसद का सारा काम धीरे-धीरे इस नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- इमरान के घर पर छुपे हो सकते हैं 30 से 40 ‘आतंकी’, सुरक्षाकर्मियों ने घर को चारों तरफ से घेरा, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

संसद के नवनिर्मित भवन को गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है. अब संसद का नवनिर्मित भवन जहां एक और भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों को और अधिक समृद्ध करने का कार्य करेगा, वहीं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में सदस्यों को अपने कार्यो को और बेहतर तरीके से निष्पादित करने में भी सहायता मिलेगी.

लोकसभा में बैठ सकेंगे 888 सांसद

संसद के वर्तमान भवन में लोकसभा में अधिकतम 550 जबकि राज्यसभा में 250 सांसदों के ही बैठने की व्यवस्था है. भविष्य की जरुरतों को देखते हुए संसद के नवनिर्मित भवन में लोकसभा में 888 जबकि राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठक की व्यवस्था की गई है. दोनों सदनों का संयुक्त सत्र लोकसभा चेम्बर में ही आयोजित हुआ करेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

40 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago