यूटिलिटी

Twitter यूजर्स को तोहफा, मस्क ने किया बड़ा ऐलान, Blue सब्सक्राइबर्स अपलोड कर पाएंगे 2 घंटे का वीडियो

Twitter Blue Subscription: एलन मस्क ने जब से ट्विटर खरीदा है तब से वह लगातार नई चीजें लेकर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर की सभी सेवाओं का भुगतान भी किया है. ट्विटर पर ब्लू टिक लगवाने के लिए लोगों को पैसे देने पड़ते हैं. हालांकि इसके साथ ही ट्विटर ब्लू सब्सक्राइब करने वालों को तमाम सुविधाएं भी दी जा रही हैं. इसी बीच ट्विटर की ओर से अपने ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए एक नया ऐलान किया गया है. एलन मस्क ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जिन लोगों के पास ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन है, वे अब ट्विटर पर 2 घंटे तक के वीडियो अपलोड कर सकते हैं. इस वीडियो की क्षमता 8 जीबी तक हो सकती है. इसका मतलब है कि जो लोग ब्लू टिक के लिए भुगतान कर रहे हैं, वे अब ट्विटर पर लंबे वीडियो शेयर कर सकते हैं.

एलोन मस्क का ट्वीट

एलन मस्क ने ट्वीट किया, ‘ट्विटर ब्लू के सत्यापित ग्राहक अब 2 घंटे का वीडियो (8GB) अपलोड कर सकते हैं!’ आपको बता दें कि अब ट्विटर पर लंबी अवधि के वीडियो अपलोड करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स 2 घंटे तक के वीडियो अपलोड कर सकेंगे.

ट्विटर ब्लू क्या है?

ट्विटर ने ऐलान किया था कि उनकी कंपनी पेड ब्लू टिक की सुविधा शुरू कर रही है. सबसे पहले इस पेड सर्विस को अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा में लॉन्च किया गया था. फिर भारत में भी पेड ब्लू टिक सेवा शुरू की गई. ट्विटर ब्लू के सब्सक्रिप्शन के लिए मोबाइल यूजर्स को भारत में हर महीने करीब 900 रुपये चुकाने होते हैं.

ये भी पढ़ें- विपक्षी एकता की कोशिशों को झटका! सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह से ममता बनर्जी ने बनाई दूरी

Twitter पर 3 तरह के टिक होते हैं

गौरतलब है कि ट्विटर पर अब 3 तरह के टिक होते हैं. सरकार से संबंधित खातों को ग्रे टिक मिलता है. वहीं, कंपनियों को गोल्डन टिक दिया जाता है. इसके अलावा ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन वाले वेरिफाइड यूजर्स को ब्लू टिक दिया जाता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

4 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

7 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

9 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

12 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

14 minutes ago

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

32 minutes ago