देश

गर्लफ्रेंड के पिता का फोन चुराकर सीएम योगी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, जानिए क्यों रची साजिश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को डायल 112 के व्हाट्सएप नंबर पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक अपने प्रेमिका के पिता को फंसाना चाहता था, दो दिन पहले आरोपी ने उनका फोन चोरी कर लिया और धमकी भरा मैसेज भेज डाला.

पुलिस का कहना है कि कानपुर के बाबूपुरवा निवासी आरोपी युवक आमीन अपने पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद सज्जाद की बेटी से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था. सज्जाद इस पर आपत्ति करते थे इसलिए उन्हें फंसाने के लिए आरोपी युवक ने अपने गर्लफेंड के पिता का फोन चुराया और उसी के मोबाइल से धमकी दिया.

कानपुर के अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि UP-112 पर कॉल कर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के पास घटना में इस्तेमाल होने वाला फोन और सिम कार्ड को बरामद कर लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि इस घटना में आरोपी युवक आमीन के खिलाफ कुल तीन मुकदमें दर्ज किए गए है. जिसमें एक मुकदमा आरोपी के गर्लफेंड के पिता सज्जाद ने लिखवाया है. उनके बेटी को भड़काने और प्रताड़ित करने के लिए. दूसरा मुकदमा सज्जाद का मोबाइल चुराने के लिए लिखा गया है. वहीं तीसरा मुकदमा डायल 112 पर धमकी देने के लिए राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में दर्ज किया गया है.

बता दें कि 112 के व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था. 23 अप्रैल की रात 20:22 बजे 9151400148 नंबर से धमकी भरा मैसेज आया. उक्त नंबर पर उर्दू में लगी DP पर अल्लाह लिखा था. पुलिस की शुरुआती पड़ताल में उक्त नंबर का यूजर कथित तौर पर रिहान नामक युवक बताया जा रहा था.

ये भी पढ़ें: CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, डायल 112 के व्हाट्सएप पर आया मैसेज

गौरतलब है कि बीते दिनों नोएडा के सेक्टर 16-ए स्थित एक निजी चैनल के मैनेजर विजय कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी के सीएफओ कुशन चक्रवर्ती को ई-मेल भेजकर अज्ञात बदमाशों ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ATM Charge Rule Change: अब बेवजह नहीं कटेगा चार्ज! RBI के नए नियम ने पलटा खेल, जानें काम की बात

ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…

27 minutes ago

विदेशी महिला ने भारत को बताया ‘पूरी दुनिया’, भारतीयों के अपनापन की हुई मुरीद; वीडियो वायरल

Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…

29 minutes ago

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

2 hours ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

2 hours ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

2 hours ago