होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update: अप्रैल महीने की शुरूआत भीषण गर्मी के साथ हुई थी. लोगों का बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया था. दोपहर के समय में सूरज की तेज तपिश से अब लोगों को राहत मिलने वाली है. क्योंकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि देश के कई अलग-अलग राज्यों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव का कहर देखने को नहीं मिलेगा.
बीते दिन मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य से तीन डिग्री कम है. इसके अलावा सुबह और शाम के समय मौसम काफी सुहावना हो जाता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि राजधानी में इस महीने के अंत तक मौसम का काफी सुहाना हो जाएगा. एक और पश्चिमी विक्षोभ 27 अप्रैल से इस क्षेत्र को प्रभावित करेगा. जबकि 29 और 30 अप्रैल को हल्की बारिश की उम्मीद है, मौसम अधिकारियों ने कहा कि 27 अप्रैल से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, पारा महीने के अंत तक 40 डिग्री के निशान से नीचे रहेगा.
अधिकतम तापमान सामान्य निशान से नीचे मंडरा रहा है और 1 मई तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहे सकता है. मोटे तौर पर पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप तेज़ हवाएं, बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी जो दिल्ली-एनसीआर को प्रभावित करेगी.
एक तरफ दिल्ली में मौसम का थोड़ा ठंडा रहेगा तो वहीं उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार हैं. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश, आंधी और बर्फबारी की भविष्यवाणी के मद्देनजर उत्तरकाशी जिला प्रशासन और वन विभाग ने सभी ट्रेकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों को निलंबित कर दिया है.
बेंगलुरु में आमतौर पर बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री के आसपास रहेगा. हैदराबाद में बारिश होगी या शाम या रात में गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। तापमान न्यूनतम 23 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…
बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत…
अक्सर यह माना जाता है कि ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) का निर्माण शेरशाह सूरी…
लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर…
सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…