देश

“ऐसे जलील आदमी को…”, डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई देने की जगह मणिशंकर अय्यर ने दिया विवादित

Mani Shankar Aiyar: अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को चुनाव में हराया है. ट्रंप की 277 सीटें मिली हैं, जबकि कमला हैरिस को 224 सीटें मिली हैं. ट्रंप को मिली इस बड़ी जीत पर दुनिया भर से बधाई मिल रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर विवादित बयान दिया है.

अय्यर ने दिया विवादित बयान

मणिशंकर अय्यर ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर अफसोस जताया है, उन्होंने इस दौरान विवादास्पद बयान दे दिया. मणिशंकर अय्यर ने कहा, “एक तो मुझे बहुत अफसोस होता है कि ऐसे चरित्र के आदमी, जिसके इतिहास में लिखा है कि वो वैश्याओं के पास जाता है और उनको मुंह बंद करने के लिए पैसे देता है. ऐसे जलील आदमी को लोगों ने राष्ट्रपति चुना है.”

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कही ये बात, एक्स पर शेयर की PM Modi के साथ Trump की फोटो

बता दें कि ट्रंप ने जीत की आधिकारिक घोषणा से पहले ही अपनी विक्ट्री स्पीच दी, जिसमें उन्होंने एलन मस्क की जमकर तारीफ है. ट्रंप ने कहा, “मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट सर्विस ने पिछले महीने दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में आए तूफान हेलेन के दौरान ‘बहुत से लोगों की जान’ बचाने में मदद की.” ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, “मैंने एलन से कहा कि उन्हें उत्तरी कैरोलिना में इसकी बहुत, बहुत सख्त जरूरत है, क्या आप इसे उपलब्ध करा सकते हैं? उन्होंने इसे वहां इतनी तेजी से उपलब्ध कराया; जो अविश्वसनीय था. इसने बहुत से लोगों की जान बचाई.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

12 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

18 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

21 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

23 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

24 minutes ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

43 minutes ago