Bharat Express DD Free Dish

डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कही ये बात, एक्स पर शेयर की PM Modi के साथ Trump की फोटो

ट्रंप को मिली इस बड़ी जीत पर दुनिया भर से बधाई मिल रही है. भारत से भी तमाम नेता और उद्योगपति ट्रंप को बधाई संदेश भेज रहे हैं.

Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम.

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को चुनाव में हराया है. ट्रंप की 277 सीटें मिली हैं, जबकि कमला हैरिस को 224 सीटें मिली हैं. ट्रंप को मिली इस बड़ी जीत पर दुनिया भर से बधाई मिल रही है. भारत की ओर से भी तमाम नेता और उद्योगपति ट्रंप को बधाई संदेश भेज रहे हैं.

एक्स पर शेयर की तस्वीर

इसी कड़ी में कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप के गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा है कि “ये सनातन की जीत है.”

पीएम मोदी ने ट्रंप को दी थी बधाई

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्रंप की जीत पर बधाई दी थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा, “मेरे मित्र ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को बढ़ाने के लिए तत्पर हूं. आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read