मणिपुर में महिलाओं से हैवानियत
Manipur Video: मणिपुर में दो कुकी महिलाओं के साथ हैवानियत ने पूरे देश को झकझोर दिया है. वायरल वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है. इस दरिंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना की चौतरफा आलोचना होने लगी. लोग इन हैवानों को फांसी देने की मांग करने लगे, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और इस शर्मसार करने वाली घटना के मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दोनों पीड़िताओं में से एक के पति का दर्द छलक पड़ा. पूरी घटना पर अफसोस जताते हुए महिला के पति ने कहा, “मैंने देश की रक्षा की, लेकिन अपनी पत्नी को अपमानित होने से नहीं बचा सका.”
कुकी महिलाओं के साथ 4 मई को हुई इस घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया था जिसके बाद इसकी देशभर में आलोचना होने लगी. महिलाओं के साथ दरिंदगी की इस घटना पर लोग गुस्से में आ गए और सरकार से तुरंत एक्शन लेने की मांग करने लगे.
वायरल वीडियो में नजर आ रहीं दोनों महिलाओं में से एक के पति भारतीय सेना की असम रेजिमेंट में सूबेदार के तौर पर सेवा प्रदान कर चुके हैं. पीड़िता के पति ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया, ‘‘मैंने करगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी और भारतीय शांति सेना के हिस्से के रूप में श्रीलंका में भी तैनात रहा था. मैंने देश की रक्षा की, लेकिन मैं निराश हूं कि अपने रिटायरमेंट के बाद मैं अपने घर, अपनी पत्नी और साथी ग्रामीणों की रक्षा नहीं कर सका… मैं दुखी और उदास हूं.”
पीड़िता के पति ने कहा कि चार मई की सुबह एक भीड़ ने इलाके के कई घरों को जला दिया, दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर दिया और उन्हें लोगों के सामने गांव की पगडंडियों पर चलने के लिए मजबूर किया.
पूर्व सैनिक ने कहा, ‘‘पुलिस मौजूद थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. मैं चाहता हूं कि उन सभी लोगों को कड़ी सजा मिले, जिन्होंने घर जलाए और महिलाओं को अपमानित किया.’’ बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के एक दिन बाद गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…