देश

Seema Haider : सीमा हैदर को लेकर सचिन के गांव में छिड़ा विवाद, दो गुटों की भिड़ंत के बाद तनाव, पुलिस तैनात

Greater Noida News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) की कथित प्रेम कहानी सवालों के घेरे में है. वो उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के गांव रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा (Sachin Meena) के साथ रह रही है, दोनों को देखने के लिए रबूपुरा में लोगों की भीड़ लगी रहती है. आज शाम एक निजी चैनल के रिपोर्टर सीमा हैदर पर शो करने पहुंचे तो वहां हंगामा हो गया. गांव के ही दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए. मौके पर स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई.

भारत एक्सप्रेस के संवाददाता ने बताया कि दो गुटों की झड़प के चलते माहौल तनावपूर्ण बन गया है. कुछ लोगों के एक समूह ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए तो दूसरे समूह के लोग आग-बबूला हो गए. हाथा-पाई होने लगी. झड़प के कारण तनाव बढ़ने पर पुलिस-बल वहां पहुंचा. पुलिस की कई गाड़ियां रबूपुरा में पहुंच गई. पुलिस लोगों को वहां से हटाने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: Seema Haider Photos: क्‍या सीमा हैदर और सचिन ने रीति-रिवाज से की थी शादी? सामने आई तस्‍वीरें, कहा- नेपाल के मंदिर में लिए 7 फेरे

सीमा हैदर बोली- जेल में जिंदगी गुजार दूंगी, पाकिस्तान नहीं जाऊंगी
वहीं, दूसरी ओर सीमा हैदर का ताजा बयान सामने आया है. सीमा ने कहा कि मुझे पाकिस्तान भेजे जाने की बातें हो रही हैं, लेकिन मैं पाकिस्तान हरगिज नहीं जाऊंगी. सीमा ने शुक्रवार शाम को मीडिया से बातचीत में कहा- मेरी जिंदगी सचिन के लिए है. मुझे भारत की जेल में जिंदगी गुजारना मंजूर है, लेकिन वापस पाकिस्तान नहीं जाऊंगी. उसने कहा, “मैं कोई जासूस नहीं हूं, मुझे प्यार हुआ इसलिए मैं यहां हूं. मैंने सिर्फ एक ही गुनाह किया है कि हिंदू नाम से नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई.”

मीडिया से कहा- ‘पाकिस्तान भेजा गया तो वहां मुझे मार दिया जाएगा’

सीमा ने कहा- “अब मैं हिंदू हो गई हूं. यदि मुझे वापस पाकिस्तान भेजा गया तो वहां मुझे मार दिया जाएगा.” खबर है कि इस बयान के बाद सीमा हैदर ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 38 पेज की दया याचिका भेजी है. इसमें सीमा ने अपने बच्चों के साथ भारत में रहने की परमिशन मांगी है.

याचिका में सीमा हैदर ने अपना नाम सीमा मीणा पत्नी सचिन मीणा लिखा है. इस पिटीशन के साथ उसने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी लगाई हैं, तस्वीरों में सीमा को सचिन को वरमाला पहनाते देखा जा सकता है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

BJP State Incharges: भाजपा ने राज्यों व UTs के प्रभारियों में महिलाओं को दी 33% हिस्सेदारी, 21 महिलाएं संभालेंगी संगठनात्मक कमान

BJP WOMEN EMPOWERMENT IN ORGANISATION: भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

1 hour ago

बृजभूषण सिंह से मुलाकात के बाद बदले बाबा रामदेव के सुर, पतंजलि घी विवाद पर क्या बोले योगगुरु

Patanjali Ghee Controversy: पतंजलि देशी घी में मिलावट के आरोपों पर योग गुरु बाबा रामदेव…

3 hours ago

‘देख सपाई, बिटिया घबराई…’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सपाई गुंडों ने माहौल खराब कर रखा था, बेटियों को करते थे परेशान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर एक…

3 hours ago