देश

फिर सुलगा मणिपुर, मैतेई-कुकी समुदाय के लोगों में झड़प, 5 की मौत

Manipur Violence: पूर्वात्तर भारत में मणिपुर राज्य एक बार फिर हिंसा से सुलगने लगा है. वहां शुक्रवार से शुरू हुई हिंसा शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही. ये हिंसा मैतेई-कुकी समुदाय के लोगों में हुए फसाद के बाद शुरू हुई. बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान मैतेई समुदाय के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी. उसके बाद जिरीबाम जिले में कुकी समुदाय के चार लोगों को मार दिया गया.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर में हिंसा का ताजा दौर दक्षिणी असम से सटे जिरीबाम जिले के सेरो, मोलजोल, रशीदपुर और नुंगचप्पी गांवों से शुरू हुआ. शनिवार सुबह 10 बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही. फायरिंग के कारण वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

जिरीबाम जिले में भड़की हिंसा

मणिपुर के जिरीबाम जिले में भड़की हिंसा को रोकने के लिए असम राइफल्स, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और मणिपुर पुलिस के कमांडो की टीम को तैनात किया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने बीते मंगलवार को जिरीबाम जिले के अलग-अलग इलाकों में हमला करना शुरू किया था. इस दौरान मैतेई समुदाय के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. पता चला है कि मृतक घटना के दौरान सो रहा था. अधिकारी के मुताबिक, बुजुर्ग की हत्या के बाद चार कुकी उग्रवादियों को मार दिया गया है. हालांकि, पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं है कि जवाबी हमला किसकी ओर से किया गया है.

मारे गए लोग उग्रवादी नहीं थे: कुकी आदिवासी

कुकी आदिवासी नेताओं ने दावा किया कि मारे गए लोग उग्रवादी नहीं थे बल्कि वे ग्राम स्वयंसेवक थे. इस बीच, मणिपुर सरकार ने शनिवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया. साथ ही तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने और उग्रवाद रोधी अभियानों को तेज करने का आदेश दिया है.

इससे पहले मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के विष्णुपुर जिले में स्थित आवास पर बम से हमला किया गया था. इस बम विस्फोट में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे. पुलिस के अनुसार, बम को काफी दूर से फेंका गया था, जो पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के परिसर में गिरा. इस घटना के दौरान कोइरेंग और उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे. मृतक की पहचान आरके रबेई के रूप में हुई.

मणिपुर जल रहा है, PM मौन हैं: सुनील सिंह साजन

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता सुनील सिंह साजन ने मणिपुर की घटना पर भाजपा को घेरा. सुनील बोले, “मैं भाजपाइयों से पूछना चाहता हूं कि विनेश और बजरंग ने कांग्रेस में शामिल होकर देशद्रोह किया है क्या? क्या कांग्रेस में शामिल होना देशद्रोह है? देशद्रोह तो मणिपुर में हो रहा है. मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन हैं. मणिपुर में लोगों पर रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ, प्रधानमंत्री मौन हैं. प्रधानमंत्री के बारे में टीवी, अखबार, सोशल मीडिया पर यूक्रेन का युद्ध बंद के कराने को लेकर खूब खबरें चल रही थीं. अब उनसे अपने ही राष्ट्र में एक राज्य का झगड़ा नहीं बंद हो पा रहा है. प्रधानमंत्री अपनी नाकामी मत छिपाइए, अपने आप को राष्ट्रवादी कहते हैं तो उस नींद से जागिए. पीएम मोदी मणिपुर की तरफ ध्यान दीजिए. अपने ही राष्ट्र का अपना ही राज्य है, उस पर कब जागेंगे आप?”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago