देश

मीडिया से बोले मनीष सिसोदिया, ‘….तो अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आ जाएंगे’

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के एक दिन बाद शनिवार को कहा कि यदि पूरा विपक्ष एकजुट हो जाए तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आ जाएंगे. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा, “नेताओं को जेल में रखा जा रहा है. दुनिया भर में आतंकवादियों और माफियाओं पर जो कानून लगाए जाते हैं, वे यहां नेताओं पर लगाए जा रहे हैं. उन्हें लंबे समय तक के लिए जेल में रखा जा रहा है. यह पूरी तरह से तानाशाही है.”

उन्होंने कहा कि इस “तानाशाही” की वजह से देश की आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनके शिक्षा और स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हो रहा है. लेकिन, केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है.

सिसोदिया ने कहा, “हम सभी विपक्षी दलों को इसके लिए एकजुट होना होगा. सभी विपक्षियों को एकजुट होकर सोचना होगा कि आज उसका नेता जेल में है, तो कल हमारा भी होगा. लिहाजा हम सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा. मैंने कल (शुक्रवार को) भी यह बात कही थी और आज भी यह बात दोहराता हूं कि देश ने विपक्ष को एक ताकत दी है. अगर आज पूरा देश एकजुट हो जाएगा, तो मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 24 घंटे के अंदर जेल से बाहर आ जाएंगे.”

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ‘ट्रायल में देरी’ को देखते हुए मनीष सिसोदिया को जमानत दी थी. उन्हें 26 फरवरी 2023 को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. इन 17 महीनों में उन्होंने जमानत के लिए कई बार निचली अदालत से लेकर शीर्ष अदालत तक का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन हर बार उन्हें मायूसी ही हाथ लगी थी.

ये भी पढ़ें- Photo Feature: बाढ़-भूस्खलन से तबाह केरल के Wayanad पहुंचे PM Modi, पीड़ितों से की मुलाकात

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago