दुनिया

Bangladesh: Sheikh Hasina के बाद अब मुख्य न्यायाधीश को भी देना पड़ा इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे रद्द होंगे

Bangladesh Violence Update: पिछले कई दिनों से जारी हिंसा एवं तोड़फोड़ घटनाओं के बीच पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में आज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने भी इस्तीफा दे दिया है. उनसे पहले 5 अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी इस्तीफा देकर वहां से भागना पड़ा था. उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास को घेर लिया था. उसी तरह शनिवार सुबह को भी प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया था.

बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शनकारी बड़ी तादाद में इकट्ठा हो गए थे. वहां जुटे प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा, “अगर जजों ने इस्तीफे नहीं दिए तो हसीना की तरह उन्हें भी कुर्सी से खींचकर उतार देंगे.” प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के जज, शेख हसीना से मिले हुए हैं. आरोप है कि जजों ने अंतरिम सरकार से पूछे बिना ही शनिवार को पूरी कोर्ट की बैठक बुलाई.

प्रदर्शनकारियों की मांग- सभी 6 जज इस्तीफा दें

जजों की बैठक से खफा प्रदर्शनकारियों ने एक घंटे के भीतर उन जजों से इस्तीफा देने की मांग की. खुद को घिरते देख सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दे दिया. अब कहा जा रहा है कि चीफ जस्टिस के इस्तीफे के बाद 5 और जज अपना पद छोड़ सकते हैं. प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि जब तक सभी 6 जज इस्तीफा नहीं दे देंगे, स्टूडेंट्स सड़कें खाली नहीं करेंगे.

अब अगले 3 दिन के अंदर होगा यह काम

प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे खारिज करने होंगे. जेलों से सैकड़ों मुजरिमों को बाहर भी करना पड़ा है. दरअसल, शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बनी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इस बारे में फैसला लिया है. नई सरकार ने साफ कहा है कि आंदोलन को दबाने के लिए 1 अगस्त से 5 अगस्त तक जो भी केस दर्ज हुए थे, उन्हें खारिज कर दिया जाएगा. यह काम अगले 3 दिन के अंदर होगा.

हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मामला यूएन पहुंचा

बांग्लादेश में मचे बवाल के कारण वहां हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई. इस्लामिक कट्टरपंथियों ने सैकड़ों घरों को फूंक डाला. हिंदुओं से लूटपाट की गई और महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गई. इन घटनाओं के विरोध में शनिवार को अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व वॉशिंगटन स्थित एक एनजीओ ‘हिंदू एक्शन’ ने किया. अमेरिकी रिपब्लिकन सांसद पैट फॉलन ने भी बांग्लादेश में हिंदूओं को निशाना बनाए जाने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और हिंसा करने वालों की निंदा की.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

10 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

11 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

23 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

31 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago