देश

LG vs AAP: उपराज्यपाल के आरोपों पर मनीष सिसोदिया का हमला, बोले- आपने शिक्षकों और छात्रों को अपमानित किया

Manish Sisodia: आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना के बीच घमासान बढ़ता जा रहा है. दोनों की तरफ से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. बीते दिन शुक्रवार को उपराज्यपाल ने एक पत्र के जरिए दिल्ली सरकार की शिक्षा विभाग पर कई आरोप लगाए थे. अब आप नेता और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इसका पलटवार करते हुए एलजी पर करारा हमला बोला है. शिक्षा मंत्री ने एलजी की तरफ से लगाए सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा कि- आपने स्कूल के शिक्षकों, छात्रों और उनके माता-पिता को आहत किया है.

मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक पत्र लिखते हुए कहा कि,”आपने दिल्ली के शिक्षा विभाग के कामकाज की आलोचना करते हुए जो आंकड़े दिए हैं, वो सभी झूठे हैं. दिल्ली के 60 हजार शिक्षक, 18 लाख पेरेंट्स, जिन्होंने अपनी मेहनत से दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया है, वह सभी आहत और अपमानित महसूस कर रहे हैं.

शिक्षकों के काम का मखौल न उड़ायें- मनीष

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि,” LG साहब ने कल एक पत्र में दिल्ली के शिक्षा विभाग पर कई झूठे आरोप लगाये थे. मैंने उनके पत्र का जवाब देते हुए अनुरोध किया है शिक्षकों के काम का मखौल न उड़ायें. दिल्ली के शिक्षकों ने कमाल करके दिखाया है”.

ये भी पढ़ें-     Swati Maliwal: सिर पर कफन बांध इस छोटी सी जिंदगी में बहुत बड़े काम किए हैं- बीजेपी के ‘फर्जी स्टिंग’ के आरोपों पर स्वाति मालीवाला का पलटवार

‘उपराज्यपाल ने पत्र में 2012-2013 के दिए थे आकंड़े’

इससे पहले उपराज्यपाल सक्सेना ने केजरीवाल को शुक्रवार को लिखे पत्र में आप के शिक्षा विभाग पर कई आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी. सक्सेना ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि,” 2012-2013 में सरकारी स्कूलों में औसत उपस्थिति 70.73 प्रतिशत थी, जो साल दर साल लगातार गिरती गई और 2019-2020 में घटकर 60.65 प्रतिशत तक पहुंच गई”.

शिक्षकों को फिनलैंड भेजने की कोशिश जारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को फिर से एक बार शिक्षकों को फिनलैंड भेजने का प्रस्ताव भेजा था. सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “मुझे उम्मीद है कि एलजी दिल्ली सरकार के स्कूलों के टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए विदेश जाने की अनुमति देंगे”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago