Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश कुमार कराएंगे 22 जोड़ों की शादियां, 28 जनवरी को होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

शादी का यह कार्यक्रम उत्तराखंड के हरिद्वार के लक्सर स्थित चंदन पैलेस में होगा. खास बात यह है कि विवाह के इस कार्यक्रम में अलग-अलग धर्म के लोगों की शादी होगी.

Umesh Kumar

उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार

Edited by Nitish Pandey

सेवा भाव हो तो व्यक्ति समाज की समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर समाधान के लिए संघर्ष करता है. उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले उमेश कुमार ने वह जज्बा दिखाया है, जिसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है. खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार 22 कन्याओं का सामूहिक विवाह करा रहे हैं. खास बात यह है कि इन कन्याओं में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही शामिल हैं. सामूहिक विवाह के इस कार्यक्रम का आयोजन आगामी 28 जनवरी को होगा.

उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश कुमार के इस फैसले को सोशल मीडिया यूजर्स ऐतिहासिक बता रहे हैं और वह लोगों के बीच एक मसीहा बनकर उभरे हैं. उमेश कुमार ने 22 को सामूहिक विवाह करने का फैसला किया है. ये सामूहिक विवाह 28 जनवरी को हरिद्वार के खानपुर में होगा.

शादी का यह कार्यक्रम उत्तराखंड के हरिद्वार के लक्सर स्थित चंदन पैलेस में होगा. खास बात यह है कि विवाह के इस कार्यक्रम में अलग-अलग धर्म के लोगों की शादी होगी. इस कार्यक्रम में करिश्मा की शादी प्रशांत, अजिता की शादी अजेश, निखिल की शादी स्वाति, आशु की शादी प्रियंका, अंकित की शादी स्वाति, अंकुश की शादी स्वाति और राहुल की शादी कोमल से होगी. इनके अलावा प्रीति की शादी अर्जुन से, मानिका की शादी सुरेंदर के साथ, शिवानी की शादी आकाश के साथ, सोनिया की शादी अविलाश के साथ, काजल की शादी के साथ, हुस्न जहां का निकाह सुलेमान के साथ, फरमानी का निकाह अफज़ाल के साथ, राखी की शादी शभूम के साथ, शालू की शादी गगन के साथ, नूरजहां का निकाह परवेज के साथ, भूरिया की शादी अंकित के साथ, अंजुम का निकाह उस्मान, आयशा का निकाह शाहवेज़ और फरज़ाना का निकाह अमजद के साथ होगी.

ये भी पढ़ें: दिग्गज उद्योगपति गोपीचंद हिंदुजा और अशोक पी हिंदुजा से मिले भारत एक्सप्रेस के फाइनेंशियल एडवाइजर विवेक दवे, लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

कौन हैं उमेश कुमार?

साल 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खानपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 44 वर्षीय उमेश कुमार ने जीत हासिल की है. चुनाव आयोग में दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनका पेशा कृषि और मीडिया सलाहकार है. उमेश कुमार ग्रेजुएट हैं और करीब 9 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital