देश

Ghaziabad: बीजेपी नेता के रेस्टोरेंट में रशियन गर्ल्स का डांस, परोसी जा रही थी अवैध शराब…बगल में ही है आबकारी अधिकारी का दफ्तर

Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीजेपी (BJP) नेता संयम कोहली के रेस्टोरेंट में अवैध तरीक से शराब परोसने और रशियन लड़कियों से डांस (Dance) करवाने का मामला सामना आया है. दरअसल, आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने एक रेस्टोरेंट बार पर छापेमारी की थी, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ. यह घटना कविनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके आरडीसी की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने ये कार्रवाई की है, साथ ही इसकी रिपोर्ट भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी है.

पुलिस ने होटल में अचानक छापा मारा, जिसके बाद मौके से 7 शराब की बोतलें बरामद हुईं, वहीं 2 बोतलें खुली हुई मिलीं. जब पुलिस ने बार में छापा मारा तो यहां पर लोगों के मनोरंजन के लिए विदेशी महिलाओं को बुलाया गया था. वहीं छापेमारी के बाद इस बार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें विदेशी महिलाएं डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. इसके साथ ही कई लोग बार में महिलाओं के ऊपर पैसे लुटा रहे थे.

ये भी पढ़ें: G20 Conference in UP: जी-20 से पहले चमकेंगे UP के सभी शहर, डिजिटल यूपी की ताकत से रू-ब-रू होंगे विदेशी मेहमान

बार का नहीं था लाइसेंस

पुलिस ने छापेमारी के दौरान यहां कई लोगों को हिरासत में लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, छापेमारी के बाद संयम कोहली वहां से फरार हो गया था. इस मामले पर कविनगर एसीपी ने बताया कि यहां धारा-144 का उल्लंघन करके डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था. छापेमारी के दौरान बार का भी लाइसेंस नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक संयम कोहली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें-   Joshimath Sinking: जोशीमठ में 849 घरों की दीवारें चटकीं, संस्कृत महाविद्यालय के भवन में भी दरारें, PWD के गेस्ट हाउस पर चला बुलडोजर

‘कई बड़े बीजेपी नेताओं के साथ हैं तस्वीरें’

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, संयम कोहली की बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें हैं. उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट्स के संचालक और बीजेपी नेता संयम कोहली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

6 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

53 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago