देश

Delhi News: दिल्ली पुलिस के मालखाने में लगी भीषण आग, 200 कारें और करीब 250 दोपहिया वाहन जलकर राख

Delhi News: दिल्ली के वजीराबाद पुलिस थाने के मालखाने में सोमवार (29 जनवरी) को अचानक भीषण आग लग गई. जिसमें करीब 250 दोपहिया और 200 कारें जलकर राख हो गईं. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक काफी नुकसान हो गया. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

थाने के मालखाने में लगी भीषण आग

दमकल विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वजीराबाद पुलिस थाने के मालखाने में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

यह भी पढ़ें- ‘जनता सबक सिखाएगी…’ नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने पर बोले शरद पवार, जानें किसने क्या कहा?

200 कारें और करीब 250 टू व्हीलर्स जलकर राख

हालांकि इस भीषण आग की वजह से मालखाने में खड़ी 200 कारें और करीब 250 टू व्हीलर्स जलकर राख हो गए. इस आग की घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

52 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

8 hours ago