Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi News: दिल्ली पुलिस के मालखाने में लगी भीषण आग, 200 कारें और करीब 250 दोपहिया वाहन जलकर राख

Delhi News: दिल्ली के वजीराबाद पुलिस थाने के मालखाने में सोमवार (29 जनवरी) को अचानक भीषण आग लग गई.

Fire Incident

दिल्ली के वजीराबाद थाने में लगी भीषणआग

Delhi News: दिल्ली के वजीराबाद पुलिस थाने के मालखाने में सोमवार (29 जनवरी) को अचानक भीषण आग लग गई. जिसमें करीब 250 दोपहिया और 200 कारें जलकर राख हो गईं. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक काफी नुकसान हो गया. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

थाने के मालखाने में लगी भीषण आग

दमकल विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वजीराबाद पुलिस थाने के मालखाने में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

यह भी पढ़ें- ‘जनता सबक सिखाएगी…’ नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने पर बोले शरद पवार, जानें किसने क्या कहा?

200 कारें और करीब 250 टू व्हीलर्स जलकर राख

हालांकि इस भीषण आग की वजह से मालखाने में खड़ी 200 कारें और करीब 250 टू व्हीलर्स जलकर राख हो गए. इस आग की घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital