नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने पर शरद पवार ने जताया आश्चर्य.
Opposition Reaction on Nitish Kumar NDA Rejoin: बिहार के सीएम नीतीश कुमार जो कभी इंडिया गठबंधन के अगुवा थे अब एनडीए में घर वापसी कर चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि वे जहां के थे वहां वापस आ गए हैं अब कहीं नहीं जाएंगे. नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी थे इंडिया गठबंधन के अन्य नेता अभी भी हैरान है. इस पूरे घटनाक्रम पर अब एनसीपी चीफ शरद पवार का बयान भी सामने आया है. उन्होंने नीतीश कुमार की आलोचना की है.
वे भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता पर काम कर रहे थे. मुझे नहीं पता अचानक उन्हें ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. उन्होंने कहा कि भविष्य में जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी. एएनआई से बात करते हुए एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि इतने कम समय में पटना में जो कुछ हुआ इसे देखकर मुझे आश्चर्य होता है. मुझे याद है नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी एकता पर बल देते हुए सभी को साथ आने का आह्वान किया था. ऐेसे में पिछले 10-15 दिन में ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इंडिया गठबंधन छोड़ दिया और बीजेपी से हाथ मिला लिया.
वहीं कांग्रेस नेता और सांसद जयराम रमेश ने कहा कि नीतीश कुमार ने एक बैठक बुलाई है. पटना में 18 पार्टियां मौजूद थीं. इसकी बैठक मुंबई, पटना और बेंगलुरु में हुई। सभी बैठकों में नीतीश कुमार मौजूद थे फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि वे छोड़कर चले गए. यह दुख की बात है उन्होंने आखिरी समय में हमारा साथ छोड़ दिया. यह पूरी तरह विश्वासघात है बिहार के लोग जल्द ही सबक सिखाएंगे.
नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी इतनी कमजोर कभी नहीं थी जितनी आज हो गई. आज विश्वासघात का एक नया रिकाॅर्ड बन गया है. वहीं टीएमसी ने कहा कि नीतीश कुमार राजनीतिक कलाबाजियों के लिए जाने जाते हैं. जनता उनके इस अवसरवाद पर उनको करारा जवाब देगी.
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…