महेंद्र सिंह धोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
MS Dhoni Prepration IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं. एमएस धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 संस्करण की तैयारी में जुट गए हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 को लेकर प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार धानी का इस बार आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. पिछले साल लगा था कि धोनी का आईपीएल 2023 आखिरी सीजन होगा लेकिन पिछले सीजन में जिस तरह से फैंस का प्यार मिला और फैंस सोशल मीडिया पर धोनी से एक सीजन और खेलने की रिक्वेस्ट कर रहे थे. जिसके बाद एमएस ने आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद कंफर्म किया था कि वो एक सीजन और खेलेंगे.
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया था. जिसके बाद धोनी एक बार फिर से अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं. सोशल मीडिया पर एमएस धोनी की नई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें धोनी नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं. धोनी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के चेहरे खिल उठे हैं. फैंस धोनी की इन तस्वीरों पर काफी प्यार लुटा रहे हैं. बता दें कि पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी हुई थी, जिके बाद उनकी फिटनेस को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी. अब उनको लेकर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.
पिछले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए थे. इसके बावजूद वह पूरा सीजन खेला था. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन भी बनाया था. सर्जरी के बाद वह बिना सहायता के चलने में असमर्थ थे. इस दौरान उनके घुटने पर पट्टी भी बंधी हुई थी. हालांकि अब उनके घुटने की समस्या ठीक हो गई है और वह पूरे ताकत के साथ अभ्यास में जुट गए हैं. बता दें कि धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं.
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं. वह अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जितवा चुके हैं. महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान थे, जिन्होंने आईसीसी के तीनों ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2024 उनका आखिरी सीजन हो सकता है, जो करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल तोड़ सकता है. हालांकि, इसको लेकर एमएस धोनी की तरफ से फिलहाल कुछ कहा नहीं गया है.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: राजकोट टेस्ट से पहले देखें टीम इंडिया का संभावित स्क्राड, इन धुरंधरों के साथ उतर सकती है भारत
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…