देश

MCD Mayor Polls: ‘कांग्रेस-BJP के बीच सदन से बाहर रहने के लिए हुई डील’- AAP नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप

MCD Mayor Polls: दिल्ली एमसीडी के मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है. दोनों राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार करते नहीं थक रहे हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच एक ‘डील’ हो गई है और इसी कारण कांग्रेस ने मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है.

आप प्रवक्ता ने लगाया आरोप

सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, “कांग्रेस और बीजेपी की डील उजागर हो गई है. बीजेपी के लिए सबसे अच्छा मामला यह था कि कांग्रेस को सदन से बाहर कर दिया जाए और कांग्रेस इसके लिए राजी हो गई है. बदले में बीजेपी ने एमसीडी में कांग्रेस नेता नाजिया दानिश को हज कमेटी का सदस्य बनाया है.”

मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव से ठीक पहले दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा था कि कांग्रेस के पार्षद मेयर-डिप्टी मेयर सहित स्थायी समिति के होने वाले चुनावों का हिस्सा नहीं बनेंगे. उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ समर्थन दिया है, जिसका सम्मान करते हुए हम मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के चुनाव से दूरी बनाएंगे.”

 

ये भी पढ़ें-  Haldwani Encroachment: देवभूमि में रह रहे हैं रोहिंग्या मुसलमान, लव जिहाद के बाद अब लैंड जिहाद- हल्द्वानी अतिक्रमण पर बोलीं साध्वी प्राची

एमसीडी शपथ ग्रहण समारोह और मेयर का चुनाव शुक्रवार दोपहर को होना था. वहीं आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट के बाद एमसीडी सदन को स्थगित कर दिया गया है. इसके पहले, दिल्ली उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मेयर के चुनाव के लिए बैठक की अध्यक्षता करने के लिए भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नामित किया था. इस बीच आप ने मुकेश गोयल को सदन का नेता नामित किया था.

शैली ओबरॉय का दावा मजबूत

दिल्ली MCD में प्रथम नागरिक यानी मेयर बनने के लिए 138 वोट चाहिए. सभी निर्वाचित 250 पार्षद दिल्ली के 7 लोकसभा सांसद, तीन राज्यसभा सांसद और विधानसभा अध्यक्ष की ओर से 14 मनोनीत विधायक मेयर के चुनाव में वोट करेंगे. आम आदमी पार्टी के 134 जीते हुए पार्षदों के साथ मेयर पद के लिए उम्मीदवार शैली ओबरॉय की जीत पक्की मानी जा रही है. 138 वोट पाने वाला उम्मीदवार 1 साल के लिए दिल्ली का मेयर बन जाता है, लेकिन इस बार चुनी जाने वाली मेयर का कार्यकाल केवल 3 महीने का होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

35 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

35 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

50 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago