खेल

Team India: 19वें ओवर ने फिर डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, कैसे इस मुसीबत से पीछा छुड़ाए भारत?

Team India 19th Over Curse: साल बदला लेकिन 19वें ओवर में भारतीय टीम का हाल नहीं. टीम इंडिया लगातार डेथ ओवर्स में जीती हुई बाजी गवा रही है. अब इसे टीम इंडिया में लीड बॉलर्स की कमी समझिए या बदकिस्मत, फैसला आपका है. क्योंकि रिज्लट तो भारत के खिलाफ आ रहे हैं. 19वें ओवर में रन लुटाना भारतीय टीम के लिए लंबे समय से समस्या बनी हुई है. नए साल के पहले मैच में ही 19वां ओवर भारत की टेंशन बन गया था. हालांकि टीम इंडिया ने वो मैच जीत लिया था. मगर अगले मुकाबले में फिर वही गलती दोहराई गई, बस इस बार गेंथ अर्शदीप सिंह के हाथ में थी.

19वें ओवर ने फिर डुबोई टीम इंडिया की लुटिया

दूसरे टी20 मैच में 19वां ओवर कर रहे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कुल 18 रन खर्च किए. इस दौरान उन्होंने एक नो बॉल भी डाली जिसने श्रीलंकाई टीम का स्कोर बोर्ड तेजी से बढ़ाया. ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत सिर्फ 16 रन से ये मैच हारा है. ऐसे में अगर इस ओवर में इतने रन नहीं गए होते तो शायद आज सीरीज पर भारत का कब्जा होता.

 ये भी पढ़ें: IND vs SL: 16 रन से जीता श्रीलंका, अक्षर-SKY-मावी की पारी गई बेकार, सीरीज 1-1 से बराबर

अब कैसे इस मुसीबत से पीछा छुड़ाए भारत?

अगर पिछले साल से अब तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो ये कहानी लगातार जारी है. इससे पहेल सीरीज के पहले टी20 मैच में भी पारी का 19वां ओवर टीम इंडिया के लिए टेंशन बना था. उस मैच में 19वें ओवर में 16 रन दिए गए थे. गेंद हर्षल पटेल के हाथ में थी. वहीं दूसरे मैच में उनके रिप्लेसमेंट अर्शदीप सिंह ने भी वही कहानी दोहराई. ये परेशानी टीम इंडिया के सामने बहुत समय से है. जिसका सबसे बड़ा कारण है जसप्रीत बुमराह का नाम टीम में शामिल न रहना. अब खबर है कि वो फिट हो चुके हैं. ऐसे में शायद आने वाले समय में ये परेशानी कम हो सकती है.

सीरीज 1-1 से बराबर, दसुन शनाका के आगे फेल टीम इंडिया

तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहती थी. लेकिन श्रीलंकाई टीम के कप्तान दासुन शनाका अकेले ही पूरी भारतीय टीम पर भारी नजर आए. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने एक बड़ा टोटल टीम इंडिया के सामने रखा.

कुसल मेंडिस (52 रन) और दासुन शनाका (56) की धमाकेदार पारियों के दम पर श्रीलंका ने भारत के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा. जो टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा. भारतीय बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे लाचार दिखे और पवेलियन लौटते चले गए. केवल सूर्या, अक्षर पटेल और शिवम मावी ने बल्ले से एक शानदार पारी खेली. मगर अफसोस उनकी ये मेहनत बेकार गई. टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

41 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

41 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

56 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago