देश

केरल में मीनाक्षी लेखी ने लगवाएं भारत माता के नारे, आवाज नहीं आने पर भड़की मंत्री, बोलीं- यहां से चले जाइए

Meenakshi Lekhi Bharat Mata Ki Jai Controversy: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी आज केरल पहुंचीं. यहां उन्होंने कोझिकोड में एक कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय के नारे लगवाए. लेकिन वहां मौजूद लोगों ने नारे लगाने में कोताही बरती. इस पर केंद्रीय मंत्री नाराज हो गईं और नारे नहीं लगाने वाले लोगों को ऑडिटोरियम छोड़कर जाने के लिए कह दिया.

कार्यक्रम में मौजूद लोगों के नारे नहीं लगाने से नाराज हुईं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्या भारत सिर्फ मेरी मां है, आपकी मां नहीं है? इसके बाद केंद्रीय मंत्री एक महिला को भी ऑडिटोरियम से बाहर जाने को कह दिया.

यह भी पढ़ेंः ‘किसी ने जांघ को सहलाया, उंगलियों से टच किया…’ Spicejet में महिला से छेड़खानी, कंपनी ने दी सफाई

युवा सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचीं थी मंत्री

जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को मंत्री मीनाक्ष्ज्ञी लेखी केरल में राइट विंग द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंची थीं. भाषण समाप्त होने के बाद उन्होंने अंत में भारत माता की जय का नारा लगवाया. इस दौरान सम्मेलन में आए लोगों में से कुछ तो चुपचाप बैठे रहे वहीं कुछ ने दबी जुबान में नारा लगाया. हालांकि पहली बार जब ऐसा हुआ तो मंत्री को गुस्सा नहीं आया. लेकिन दोबारा ऐसा होने पर मंत्री भड़क गईं.

यह है मामला

नारा नहीं लगाने पर मंत्री भड़क गईं और बोलीं क्या भारत उनकी मां नहीं हैं? मुझे बताओ, क्या इसमें कोई शक है? इसके बाद मंत्री ने कार्यक्रम में बैठी एक महिला से खड़े होने को बोला. इस पर मंत्री ने उनसे पूछा क्या भारत तुम्हारी मां नहीं है, ऐसा रवैया क्यों है? इसके बाद मंत्री ने फिर नारा दोहराया लेकिन महिला फिर से चुपचाप खड़ी रही. इसके बाद मंत्री ने महिला को कार्यक्रम से निकल जाने के लिए कहा.

यह भी पढ़ेंः ‘आडवाणी को भारत रत्न इस पुरस्कार का अपमान…’ असदुद्दीन ओवैसी, बोले- उनके गृह मंत्री रहते गुजरात में दंगे हुए

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

53 seconds ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

9 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

9 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

9 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

22 minutes ago