Salman Khan Movies
Salman Khan Movies: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान दमदार एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है, वहीं उनका स्टारडम का लेवल भी सातवें आसमान पर हैं. सलमान खान को लेकर ये भी कहा जाता है कि उनकी इस लेवल तक फैन फॉलोइंग है कि उनकी फ्लॉप से फ्लॉप फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर आसानी से 100 करोड़ की कमाई कर लेती है. मगर एक समय ऐसा भी आया था जब सलमान खान की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होती जा रही थी.
बता दें सलमान खान ने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में एक्टर सपोर्टिंग रोल में थे. वहीं इसके बाद भाईजान ने 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में लीड रोल निभाया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इस फिल्म से सलमान हर तरफ छा गए थे. सलमान का करियर काफी अच्छा चल रहा था. उनकी फिल्में हिट और सुपरहिट होती जा रही थी, लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी फिल्में लाइन से फ्लॉप होती जा रही थी. साल 2005 से 2008 के बीच सलमान कुल 9 फिल्मों में दिखे थे और 9 में से 8 फिल्में फ्लॉप रही थीं. सिर्फ साल 2007 में रिलीज हुई पार्टनर हिट साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें : यार इतना घटीया पब्लिसिटी स्टंट… Poonam Pandey के भद्दे मजाक पर भड़के राखी सावंत समेत कई सितारे
बता दें सलमान खान की फ्लॉप फिल्मों में क्योंकि, सावन, जानेमन, सलाम ए इश्क, मैरीगोल्ड, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, हीरोज और युवराज शामिल हैं. ऐसे में सलमान खान का साथ दिया साउथ के जाने माने डायरेक्टर ने. हम जिसकी बात कर रहे हैं वो हैं प्रभु देवा. जी हां साल 2009 में सलमान खान की फिल्म आई थी वॉन्टेड. इस पिक्चर को प्रभु देवा ने ही डायरेक्ट किया था और इसके प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे. रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 87.42 करोड़ की कमाई के साथ ये फिल्म हिट रही थी.
Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…
IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड-ए के तेज गेंदबाजों ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए…
Kanpur News: कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर के साथ…
करवा चौथ 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 28 अक्टूबर को रखा…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…
CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…