मीरान हैदर (फोटो- एक्स)
दिल्ली दंगा मामले में गिरफ्तार मीरान हैदर ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपनी जमानत याचिका को वापस ले ली है. हैदर के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज है. हैदर के वकील ने कोर्ट से कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और वह जमानत के लिए संबंधित अदालत जाना चाहते हैं. उसकी अनुमति दिया जाए और याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए.
न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत एवं न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया की पीठ हैदर को इसकी अनुमति दे दी और याचिका का निपटारा कर दिया. हैदर जामिया समन्वय समिति (JCC) का समन्वयक था, जो हर चक्का जाम के पीछे था. उसे अप्रैल 2020 में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में है.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की युवा इकाई के नेता एवं जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र हैदर तथा उमर खालिद और शरजील इमाम सहित कई अन्य पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और आईपीसी के तहत उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 के दंगों के सूत्रधार होने को लेकर मामला दर्ज किया गया था. दंगे में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे. नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की थी.
ये भी पढ़ें- गंगा प्रदूषण मामले में उत्तराखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…