देश

Meerut: मातम में पहुंचने वालों पर टूटा नगर निगम की फॉगिंग का कहर, मच्छर मारने की दवा से बेहोश हुए दो बच्चों समेत 9 लोग

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर फॉगिंग को लेकर नगर निगम की सक्रियता लोगों के लिए जान की दुश्मन बन गई है. दरअसल शहर में डेंगू और अन्य मच्छरों से बचाव के लिए मेरठ नगर निगम लगातार क्षेत्रों में फॉगिंग करा रहा हें. इसी क्रम में शुक्रवार को भी दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के जली कोठी इलाके में निगम द्वारा मच्छर मारने की दवाई छिड़की गई. आरोप है कि एक ही जगह पर दवा इतनी ज्यादा छिड़क दी गई कि एक ही घर में 5 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे बेहोश हो गए. इसको लेकर परिवारवालों ने कर्मचारियों की लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है. इस घटना के बाद मोहल्ले में हड़कम्प मच गया है.

इस घटना के बाद जानकारी सामने आई है कि मेरठ के नगर निगम वार्ड 74 के जली कोठी पूर्वा अहमद नगर में रहने वाले इकराम इलाही के घर में किसी की मौत हो गई थी. इलाही ने मीडिया को बताया कि मौत की खबर सुनकर कई लोग उनके घर पर आए हुए थे. इसी दौरान नगर निगम की गाड़ी दवा छिड़कने के लिए मोहल्ले में पहुंची और घर में ज्यादा दवाई छिड़क दी. इससे घर में काफी धुआं हो गया और इससे दम घुटने के कारण 5 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे यानी कुल 9 लोग बेहोश हो कर गिर पड़े. घर में अफरा-तफरी मच गई. यह देखकर परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई. इसके बाद पुलिस की मदद से घर के बेहोश लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने थामा ओपी राजभर का हाथ! अब इन दावों को लेकर तेज हुई सियासत

बता दें कि मेरठ में प्रतिदिन हर वार्ड में शाम के वक्त नगर निगम फॉगिंग का काम करा रहा है. इसी दौरान शुक्रवार की शाम को नगर निगम वार्ड 74 के जली कोठी पूर्वा अहमद नगर में जब फॉगिंग चल रही थी. तो एक मकान में धुआं ज्यादा चला गया. बताया जा रहा है कि, इसी वजह से घर में कुछ लोग बेहोश हो गए. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया.

कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है और उनका हाल-चाल जाना है. इसी के साथ ही उन्होंने मीडिया को बताया कि मच्छर मारने वाली दवाई के धुएं से कुछ लोगो की तबियत बिगड़ गई थी. 2 लोगों की हालत में सुधार होने के बाद उनको घर भेज दिया गया है. फिलहाल अन्य 7 लोगों का इलाज अभी अस्पताल में जारी है. इसी के साथ ही चल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

37 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago