वीडियो ग्रैब सोशल मीडिया
Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक बीटेक छात्र ने सिटी ई-बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया है. आरोपी युवक का आरोप है कि कंडक्टर ने इस्लाम का मजाक उड़ाया था. इस सम्बंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी अपने द्वारा किए गए कार्य को सही बताते हुए वजह भी बताता दिखाई दे रहा है. हालांकि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी होने के कारण उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है. तो वहीं कंडक्टर की भी हालत नाजुक बताई जा रही है.
घटना प्रयागराज के शांतिपुरम फाफामऊ से नैनी के रेमंड जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा में हुई है. खबरों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र लारेब हाशमी की उसने कॉलेज के गेट के सामने किसी बात को लेकर कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर बस में ही चापड़ से हमला कर दिया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, हमला करने के बाद छात्र हाथ में चापड़ लहराते हुए मौके से फरार हो गया और फिर अपने मोबाइल से अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोपी हाजीगंज सोरांव निवासी है तो वहीं कंडक्टर सेमरी थाना सरायममरेज के रहने वाले हैं. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि, कंडक्टर पर हमला करने के बाद ही आरोपी धार्मिक नारे लगाते हुए चापड़ लहराकर लोगों को डराते हुए भाग निकला. वहीं घटना की जानकारी होने के तुरंत बाद ही पुलिस ने छात्र को घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर चांडी बंदरगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है.
ये भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में ठंड ने कंपकपाया, अगले हफ्ते और लुढ़केगा पारा, बारिश का अलर्ट जारी
इस घटना को लेकर भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘UP पुलिस ने पर्याप्त इलाज कर दिया है. मुठभेड़ में गंभीर रूप से ज़ख़्मी हुआ है. डाक्टरों के अनुसार जान बच भी गई तो अपने पैरों पर चलने के काबिल नहीं बचेगा.’
बता दें कि आरोपी युवक का वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस घटना में प्रयुक्त चापड़ बरामद करने के लिए छानबीन कर रही थी, तभी आरोपी ने अवैध पिस्टल से पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस पर आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें आरोपी युवक के पैर में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जुट गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…