गृह मंत्री अमित शाह
Telangana Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीआरएस, बीजेपी और कांग्रेस नेता जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं. प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए केसीआर और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने इस दौरान राहुल गांधी के पनौती वाले बयान पर भी पलटवार किया.
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को पनौती कहे जाने वाले राहुल गांधी के बयान पर कहा कि ” जब भी प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है तो उसका जवाब लोगों ने एक खास तरीके से दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि तेलंगाना में लोग बीजेपी को वोट देंगे. बीजेपी की सरकार बनने के बाद राज्य में अब तक हुए सभी भ्रष्टाचारों की फाइल खोली जाएगी और जांच होगी. कांग्रेस नेताओं के मंदिर जाने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि ये अच्छी बात है, देर से ही सही, लेकिन ज्ञान तो आया.
अमित शाह ने केसीआर पर हमला बोलते हुए कहा कि बीआरएस ने एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन पेपर लीक हो गया. केसीआर की पार्टी ने बीते 10 सालों में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है. इनकी सरकार में कई बड़े घोटाले हुए हैं, लेकिन बीजेपी ने अपने सभी वादों को पूरा किया है. चाहे वो राम मंदिर हो, तीन तलाक या फिर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना. वहीं केसीआर ने सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की है.
यह भी पढ़ें- PM Modi ने फाइटर जेट तेजस से भरी उड़ान, बने स्वदेशी विमान में उड़ने वाले पहले प्रधानमंत्री
अमित शाह ने कहा कि केसीआर की सरकार मुस्लिमों को 4 प्रतिशत धार्मिक आरक्षण दे रही है. ये संविधान के खिलाफ है. बीजेपी की सरकार आने पर मुस्लिमों को दिए जाने वाले इस आरक्षण को खत्म करके इसे दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों को दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि केसीआर ने मीडिया से कहा कि जब किसी सांप्रदायिक दंगे में मुस्लिम आरोपी पकड़ा जाए तो उसका नाम मत छापना. गृह मंत्री ने कहा कि अगर तेलंगाना के लोग ओवैसी को वोट देंगे तो वो भी केसीआर को चला जाएगा, क्योंकि जीतने के बाद ओवैसी केसीआर के साथ हाथ मिला लेते हैं. ओवैसी का मतलब केसीआर को समर्थन.
बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. केसीआर को सत्ता से बाहर करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों पूरी ताकत झोंक रही हैं. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…