Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Meerut: दुष्कर्म के प्रयास में सफल न होने पर फूंक दिया पीड़िता का घर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि, पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. इसी के साथ कहा कि, पुलिस की टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है.

पीड़ित परिवार अपनी गृहस्थी बचाने की कोशिश करते हुए

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां लिसाड़ीगेट में बुधवार देर रात दुष्कर्म के प्रयास में जब शोहदे सफल नहीं हुए तो पीड़ित महिला के घर को ही फूंक दिया. जानकारी सामने आ रही है कि पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी. इसी के बाद उन लोगों ने उनके घर में आग लगा दी. इस पूरी घटना से परिवार दहशत में आ गया है. बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए पड़ोसियों की मदद लेनी पड़ी, लेकिन तब तक आधे से अधिक घर जल चुका था और गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी.

सूत्रों के मुताबिक लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला अपनी बहन के घर आई थी. बताया जा रहा है कि देर शाम बहन नाश्ते के लिए कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर चली गई. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, इसी बीच कॉलोनी के रहने वाले रियाजुल, फरदीन और शादान जबरन घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. इसी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे. इस दौरान महिला की बहन दुकान से घर पहुंची तो आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले. इसके बाद महिला ने पूरी घटना अपने पति और अन्य परिजनों को बताई और फिर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए.

ये भी पढ़ें- मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत पर आक्रोश में देश, कांग्रेस ने मांगा सीएम N. Biren Singh का इस्तीफा, चौतरफा दबाब के बाद एक्शन में सरकार

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता स्वजन के साथ लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और रात करीब 11 बजे जब पीड़िता थाने पर तहरीर लिख रही थी, तभी आरोपितों को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने महिला के घर में पहुंचकर आग लगा दी. जैसे ही थाने में बैठे पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी मिली वे आनन-फानन में घर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक घर का काफी सामान जल चुका था.

पुलिस कर रही तलाश

इसके बाद फिर से परिजन थाने पहुंचे और आरोपितों को नामजद करते हुए दुष्कर्म के प्रयास और घर में आग लगाने की तहरीर दी. जानकारी सामने आ रही है कि दोनों पक्ष मुस्लिम हैं. वहीं पूरे मामले को लेकर सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही कहा कि पुलिस की टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनको कड़ी सजा दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest