देश

Meghalaya: वर्षों से मेघालय में दो परिवारों का राज रहा और इन्होंने भ्रष्टाचार कर गरीबों का पैसा खाया- बोले अमित शाह

Meghalaya Elections 2023: मेघालय के रंगसकोना में आयोजित जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर का समृद्ध राज्य बनने के लिए मेघालय में सभी चीजें मौजूद हैं मगर यहां पर जो भी मुख्यमंत्री बना उसने मेघालय को समृद्ध करने के लिए काम नहीं किया, गरीबों के लिए काम नहीं किया उसने अपने परिवार के लिए काम किया. इस दौरान अमित शाह ने मुकुल संगमा और कोनराड संगमा पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि मेघालय में कई वर्षों से दो परिवारों का राज रहा है. इन दोनों परिवारों ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया बस भ्रष्टाचार कर मेघालय के गरीबों का पैसा खाया है. अब दोनों परिवारों से मेघालय को मुक्ति दिलाने का समय आ चुका है. उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक मुकुल संगमा ने राज किया और कई वर्षों तक कोनराड संगमा ने राज किया.

गृह मंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि मुकुल संगमा और कोनराड संगमा ने गारो हिल्स के लोगों का वोट लेकर सरकार बनाई लेकिन गारो हिल्स का विकास नहीं किया. मेघालय के अंदर भ्रष्टाचार कम करने के लिए, विकास करने के लिए भाजपा की सरकार बननी चाहिए.

गरीबों को नौकरी देने का काम किया जाएगा- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने जहां-जहां सरकार बनाई, सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार समाप्त किया. मेघालय में भी भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार खत्म कर, गरीबों को नौकरी देने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि असम में 8 साल से भाजपा की सरकार है और असम में देखिए कि कैसे विकास होता है. ऐसा ही विकास मेघालय में करना है तो भाजपा को वोट देकर PM मोदी के नेतृत्व में सरकार बनानी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: Who is George Soros: कौन हैं जॉर्ज सोरोस जिन्होंने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, बुश को हराने के लिए भी दिया था करोड़ों का चंदा

उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी मेघालय के लिए पैसा भेजते हैं, लेकिन ये सुविधाएं आप तक नहीं पहुंचती क्योंकि संगमा जी ने आप तक पहुंचने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं. एक बार सरकार बदल दो, सारी की सारी सुविधाएं आप तक पहुंच जाएंगी. अमित शाह ने कहा कि मेघालय में मनरेगा को भी भ्रष्टाचार ने डस लिया है, साथ-साथ मेघालय सरकार ने बजट में 1,800 करोड़ रुपये का घाटा दिखाकर भ्रष्टाचार किया है. आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार मेघालय भारत का सबसे कम ग्रोथ रेट वाला राज्य है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

8 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago