खेल

IPL 2023 Schedule: 31 मार्च से सजेगा मंच, पहले मैच में भिड़ेंगी CSK-GT, 3 साल बाद होम-अवे फॉर्मेट में होंगे मैच

IPL 2023 Schedule: बीसीसीआई ने शुक्रवार को IPL 2023 के आयोजन की घोषणा की. टूर्नामेंट का 16वां सीजन 31 मार्च को शुरू होगा, जिसमें पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए 12 स्थानों की घोषणा की है. 21 मई तक ग्रुप स्टेज के मैच होंगे. जबकि खिताबी मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा. इस सीजन की सबसे खास बात यह होगी की 3 साल बाद टूर्नामेंट की होम-अवे फॉर्मेट में वापसी हो रही है.

सभी 10 टीमों को ग्रुप स्टेज में 14-14  मैच खेलने होंगे

सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर एक टीम ग्रुप स्टेज में 14-14 मुकाबले खेलेगी. इस दौरान प्रत्येक टीम को 7 मैच अपने घर में खेलने होंगे. इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे.

आईपीएल 2023 के ग्रुप

ग्रुप-ए: मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स.

ग्रुप-बी: चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd Test Day 1: 263 रन पर सिमटी कंगारू टीम की पहली पारी, इस तिकड़ी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फ्लॉप

गुजरात टाइटंस ने पिछले साल अपने डेब्यू पर आईपीएल जीता था. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स ने शानदार प्रदर्शन किया. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पिछले सीजन में 14 में से सिर्फ चार मैच जीतकर अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी.

माही के लिए IPL 2023 बेहद खास

एमएस धोनी अपना आखिरी घरेलू मैच 16 मई को चेन्नई बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स में खेलेंगे. धोनी की सीएसके 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी. जो उनका पहला घरेलू मैच भी होगा. CSK अपने लंबे समय के प्रतिद्वंद्वियों मुंबई इंडियंस से 8 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेगी. वापसी का मुकाबला 6 मई को चेन्नई में खेला जाएगा.

पांच बार की चैंपियन एमआई अपना पहला मैच बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. दूसरी बड़ी भिड़ंत एमएस धोनी की सीएसके बनाम विराट कोहली की आरसीबी के बीच 17 अप्रैल को बेंगलुरु में होगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

8 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

9 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

9 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago