दुनिया

फ्रांस से बाहर नहीं जा सकते हैं टेलीग्राम के सीईओ पावेल डूरोव, कोर्ट ने लगाई रोक

टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव को फ्रेंच कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है. उन्हें 50 लाख यूरो की जमानत राशि जमा करने और सप्ताह में दो बार पुलिस को रिपोर्ट करने को कहा गया है. कोर्ट ने पावेल के फ्रांस छोड़ने पर भी रोक लगा दी है. टेलीग्राम के बॉस को संगठित अपराध के तहत जांच के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया था.

टेलीग्राम एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग की पेशकश करता है. इसमें यूजर्स को फॉलोअर्स तक जानकारी जल्दी से प्रसारित करने के लिए “चैनल” भी बनाना होता है.

पेरिस के अभियोजक लॉर बेक्यू ने अपने एक बयान में बताया कि न्यायाधीश ने माना कि पॉल के खिलाफ आरोपों की जांच की शुरुआत करने के लिए पर्याप्त आधार है. उन्हें चार दिन पहले गिरफ्तार किया गया था. उन पर अवैध तरीके से लेन-देन, बाल यौन शोषण की तस्वीरों और धोखाधड़ी की अनुमति देने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को चलाने में संलिप्तता, मनी लॉन्डिंग, अधिकारियों को जानकारी देने से इनकार करना और अपराधियों को क्रिप्टोग्राफिक सेवाएं प्रदान करने जैसे आरोप लगे हैं.

पॉवेल डूरोव के वकील ने इन सब मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. पेरिस में औपचारिक जांच का यह मतलब नहीं है कि शख्स दोषी या मामला अदालत में जाएगा, बल्कि इसका अर्थ है कि जजों को मामले में आगे की जांच के लिए पर्याप्त सबूत मिल गए हैं. ऐसे मामलों की जांच केस के लिए भेजने या बंद करने से पहले सालों तक चल सकती है.

बता दें कि रूस में जन्मे डूरोव को फ्रांस के पेरिस के पास स्थित ले बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया. उन पर आरोप है कि वह टेलीग्राम पर आपराधिक गतिविधियों को रोकने में असफल रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह यूरोपियन यूनियन के सभी नियमों का पालन करते हैं, ‘डिजिटल सर्विसेज एक्ट’ का भी.

कंपनी की ओर से कहा गया है कि टेलीग्राम के सीईओ पावेल डूरोव के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. यूरोप में वे लगातार यात्रा करते रहते हैं. पूरी दुनिया में टेलीग्राम के 900 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं और व्यापक स्तर पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए पूरी दुनिया में इसका उपयोग होता है.

कंपनी ने आगे कहा, “टेलीग्राम यूरोपियन यूनियन के नियमों का पालन करती है. इसका मॉडरेशन इंडस्ट्री मानकों के अनुरूप किया जाता है और हम इसमें लगातार सुधार कर रहे हैं.” अगर डूरोव अदालत में अपराधी घोषित होते हैं तो उन्हें 20 वर्ष की जेल हो सकती है.

टेलीग्राम के सीईओ पावेल डूरोव दुबई में रहते हैं. उनके पास यूएई और फ्रांस की नागरिकता है. उनके पास करीब 15.5 अरब डॉलर की संपत्ति है. रूसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीके पर रूसी सरकार द्वारा विपक्ष को बैन करने के दबाव के चलते डूरोव ने 2014 में रूस छोड़ दिया था. फ्रांस में मौजूद रूसी दूतावास की ओर से इसे लेकर तत्काल कदम उठाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी के विलय को CCI ने दी मंजूरी, जानें कितनी होगी मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

16 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

37 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

41 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

57 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

58 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

1 hour ago