इल्तिजा मुफ्ती.
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने ‘हिंदुत्व’ का उल्लेख करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की है. जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में इल्तिजा मुफ्ती दो सीटों पर चुनाव लड़ी थीं और उन्हें दोनों ही सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था.
इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “यह सब देखकर भगवान राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार कर दिया. ‘हिंदुत्व’ एक बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है.”
दरअसल शिरीन खान नाम के एक यूजर की ओर से एक्स पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें लिखा था, “मुस्लिम नाबालिग लड़कों पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया और उन्हें ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर किया गया. इन अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?”
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक लड़का चप्पलों से नाबालिग बच्चों को जमकर पीट रहा है और रोते हुए बच्चे जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का है. लेकिन, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हमारी तरफ से नहीं की जा रही है. ना ही इस वीडियो की टाइमिंग को लेकर कोई पुष्टि हो पाई है कि यह वीडियो कब का है.
यह भी पढ़ें- बाबरी विध्वंस मुद्दे पर MVA में फूट: सपा नेता अबू आजमी ने कहा- हम गठबंधन से अलग हो रहे, शिवसेना UBT के साथ नहीं रहना
इससे पहले तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने हिंदुत्व के खिलाफ बयान देकर राजनीतिक विवाद को जन्म दिया था. पिछले साल चेन्नई में आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा था, “जिस तरह डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोनावायरस को खत्म करने की जरूरत है, उसी तरह हमें सनातन को भी खत्म करना होगा. कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म किया जाना चाहिए.”
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…