देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘स्त्री 2’ और ‘औरो में कहां दम था’ को दृष्टिबाधितों के लिए सुलभ बनाने पर मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘स्त्री 2’ और ‘औरो में कहां दम था’ को दृष्टिबाधितों के लिए सुलभ बनाने के मामले में निर्माताओं एवं ओटीटी मंच अमेजन से जवाब मांगा है. न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने इसके अलावा केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और सुनवाई 19 दिसंबर के लिए स्थगित कर दी है. न्यायमूर्ति ने उम्मीद जाहिर की कि अगली सुनवाई से पहले तक पक्षकार इसका समाधान खोज लेंगे. इसको लेकर वे आपस में समन्वय करें.

न्यायमूर्ति ने यह जवाब तलब दो दृष्टिबाधित अक्षत बलदवा एवं राहुल बजाज की याचिका पर सुनवाई करते हुए किया है. याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि जब फिल्में ओटीटी मंच पर जारी हुई थीं, तब उनलोगों ने निर्माताओं को दृष्टिबाधितों के लिए सुलभ बनाने को लेकर पत्र लिखा था. उसके बाद जवाब मिला कि इसके लिए वे अमेजन के संपर्क में हैं.

पेशे से वकील बजाज ने दलील दी कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत सरकार पर यह दायित्व डाला गया है कि वह यह सुनिश्चित करे कि इलेक्ट्रानिक मीडिया में उपलब्ध सभी सामग्री सुलभ प्रारूप में हो. इसके बावजूद दोनों फिल्में दृष्टिबाधितों के लिए आडियो विवरण और श्रवण बाधितों के लिए समान भाषा में कैप्शन जैसी कुछ महत्वपूर्ण विशेषताओं की कमी के कारण सुलभ नहीं है.

ये भी पढ़ें- TDF योजना के तहत 334.02 करोड़ रुपये लागत वाली 79 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

याचिका में कहा गया है कि ये विशेषताएं मनोरंजन सामग्री द्वारा प्रदान किए जाने वाले सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिक लाभों तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं. केंद्र ने ‘श्रवण और दृश्य बाधितों के लिए सिनेमा थिएटर में फीचर फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन में पहुंच मानकों को लेकर दिशानिर्देश अधिसूचित किया है. लेकिन इनमें ओटीटी मंच पर सामग्री की पहुंच के लिए कोई प्रावधान नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

24 seconds ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

43 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

50 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago