मंत्री जितिन प्रसाद, निरीक्षण करते हुए
सुभाष सिंह
UP News: निरीक्षण के लिए अयोध्या पहुंचे लोक निर्माण मंत्री (PWD) जितिन प्रसाद समय पर विकास कार्यों के पूरा न होने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है. इसके साथ ही समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं. वह बुधवार को यहां पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की और सम्बंधित अधिकारियों व ठेकेदार को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
बता दें कि यहां पर लोक निर्माण विभाग की विभिन्न विकास परियोजनाओं यथा रामपथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ अयोध्या सुल्तानपुर मार्ग (एन0एच0 330) से एयरपोर्ट मार्ग, अयोध्या से अकबरपुर बसखारी मार्ग, एन0एच0 27 बाईपास से मोहबरा, टेढ़ीबाजार मार्ग, मयाबाजार फोरलेन बाईपास, गोशाईगंज बाईपास, बिल्हरघाट बंधा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, पंचकोसी एवं चौदहकोसी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण सम्बंधी कार्य, रेलवे ओवरब्रिजों की प्रगति सहित जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित मार्गो से सम्बंधित कार्य चल रहे हैं. इन्हीं कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को लेकर बुधवार को मंत्री जतिन प्रसाद ने सर्किट हाउस स्थित सभागार में सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, विधायक अमित सिंह चौहान, विधायक रामचन्दर यादव, नवनिर्वाचित महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाधिकारी नितीश कुमार आदि की उपस्थिति में गहन समीक्षा की.
बैठक में उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम का विकास केन्द्र एवं राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है. इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति में और तेजी लाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया. उन्होंने समस्त कार्यो को अपेक्षित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये और कहा कि अयोध्या धाम के समस्त कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता पर रखकर पूर्ण करायें. कार्यो में किसी भी स्तर पर ढिलाई अथवा गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर तत्काल जिम्मेदारी तय करते हुये कार्यवाही की जायेगी.
इस मौके पर मंत्री जितिन प्रसाद ने एक-एक करके समस्त परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की तथा उसमें आ रही बाधाओं के कारणों को जाना और निर्देश किया कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराया जाए. इस मौके पर उन्होंने रामपथ एवं भक्ति पथ पर कम से कम दो शिफ्टों में पर्याप्त मेनपावर लगाकर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया. साथ ही लोक निर्माण विभाग को रोजाना की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिये.
मंत्री ने बारिश से पूर्व सीवर लाइन, वाटर पाइप लाइन सहित अन्य कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये. उन्होंने विभिन्न पथों पर कार्य के दौरान आवागमन की व्यवस्था की सुदृढ़ रखने के लिए पीडब्लूडी व सम्बंधित ठेकेदार को निर्देशित किया. बैठक के बाद मंत्री द्वारा सम्बंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न पथों एवं विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…
Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…