देश

Vande Bharat Express: ओडिशा को PM Modi की 8000 हज़ार करोड़ की सौग़ात, वंदे भारत सहित इन स्कीम्स को दिखाएंगे हरी झंडी

Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को ओडिशा को बड़ी सौगात देने वाले हैं. प्रदेश में पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वह ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी है.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया बताया है कि “18 मई ओडिशा के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का या तो उद्घाटन किया जाएगा या उनकी आधारशिला रखी जाएगी.”

वंदे भारत एक्सप्रेस से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यह हाई-स्पीड ट्रेन यात्रियों को तेज अधिक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों से गुजरेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखेंगे. ये बदलाव स्टेशन रेल यात्रियों के लिए एक सुखद और बेहतरीन अनुभव सुनिश्चित करते हुए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करेंगे.

यह भी पढ़ें-  2024 से पहले मजबूत स्थिति में आने की कोशिश में कांग्रेस! कर्नाटक के बाद पायलट-गहलोत का विवाद सुलझाएगा आलाकमान

वहीं पीएमओ की तरफ से कहा गया है कि “प्रधानमंत्री ओडिशा में रेल नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण को समर्पित करेंगे. इससे परिचालन और रखरखाव की लागत कम होगी और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी.”

रेल परिवहन की बढ़ती मांग होगी पूरी

इन परियोजनाओं का उद्देश्य ओडिशा में रेल परिवहन की बढ़ती मांग को पूरा करना है, जो मुख्य रूप से राज्य में इस्पात, बिजली और खनन क्षेत्रों के तेजी से विकास से प्रेरित है. वे मौजूदा रेल मार्गों पर भीड़भाड़ को भी कम करेंगे, माल और यात्रियों दोनों के सुचारू और अधिक कुशल आवागमन को सुनिश्चित करेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago