हनुमान जी.
Bada Mangal Upay: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल खास महत्व रखता है. पंचांग के अनुसार, इस साल का तीसरा बड़ा मंगल 11 जून को है. ऐसे में इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा कर कुछ खास उपाय करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होगी. बड़ा मंगल के दिन किए गए खास उपायों से तरक्की में आने वाली बाधाएं स्वतः दूर हो जाएंगी. ऐसे में चलिए जानते हैं कि बड़ा मंगल के दिनकिन उपायों को करना मंगलकारी रहेगा.
घर में हनुमान जी की तस्वीर रखने से कई प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं और मन-मस्तिष्क में सकारात्मक विचारों का संचार होता रहता है. जिसके परिणामस्वरूप अनावश्क तनाव कोसों दूर भाग जाते हैं. अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर घर में हनुमान जी की तस्वीर को किस दिशा में लगाना वास्तु सम्मत और उचित है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगना शुभ रहेगा.
बड़ा मंगल के दिन घर में आंवले का पौधा लगाना शुभ माना गया है. सनातन धर्म में मान्यता है कि आंवले में भगवान विष्णु का वास होता है. कहते हैं कि भगवान राम श्री हरि (विष्णु) के अवतार हैं. इसलिए आंवले का पौधा लगाने से ना सिर्फ भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है बल्कि, प्रभु श्रीराम और हनुमान की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है. जिससे जीवन की तमाम बाधाएं दूर हो जाती हैं.
आर्थिक परेशानियों के बाहर निकलने के लिए भी बड़ा मंगल के दिन किया गया उपाय फायदेमंद साबित होता है. ऐसे में बड़ा मंगल के दिन चांदी के सिक्के पर लाल सिंदूर लगाकर और हनुमान जी का स्मरण करते हुए उसे अपने पर्स, तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें. ऐसा करने से आर्थिक संवृद्धि होती है.
तरक्की में चार चांद लगाने के लिए भी बड़ा मंगल खास माना गया है. अगर आपको लगता है कि तरक्की में किसी प्रकार की रुकावट है तो मंगलवार (बड़ा मंगल) को घर के पूजा मंदिर या पूजन स्थल पर लाल रंग की वस्तुएं रखें. ऐसा करने से जीवन में तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है. मंदिर में लाल रंग का चोला या सिंदूर भी रख सकते हैं.
बड़ा मंगल के दिन सुबह उठकर स्नान इत्यादि से निवृत होकर मंदिर या घर के पूजा स्थल पर हनुमान जी का ध्यान करते हुए सुंदरकांड का पाठ करें. ऐसा करने से हनुमान जी कृपा प्राप्त होती है. साथ ही जीवन की तमाम नकारात्मकता खत्म होने लगती हैं.
यह भी पढ़ें: हनुमान जी इस मंदिर में पत्नी के साथ देते हैं भक्तों को दर्शन, एक खास वजह से करनी पड़ी थी शादी, ये है रहस्य
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…
कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…
FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…
Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…
Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…