देश

‘कांग्रेस-वामपंथ और अब TMC… ‘; कोलकाता में बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने टीएमसी सरकार पर जुबानी हमला करते हुए यह दावा किया कि प्रदेश में परिवर्तन की आंधी है, जिसे ममता सरकार रोक नहीं पाएगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां की निर्मम सरकार चाहे अब जितना जोर लगा ले, परिवर्तन की इस आंधी को वो अब रोक नहीं पाएगी. भाजपा और एनडीए के साथ महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है. रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, ऋषि बंकिमचंद्र, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, खुदीराम बोस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी सभी महान विभूतियों ने जिस बंगाल की कल्पना की थी. भाजपा की सरकार उस बंगाल का निर्माण करेगी, नवनिर्माण करेगी.

उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब टीएमसी, ये एक के बाद एक आते रहे, अपनी जेबें भरते रहे, जबकि बंगाल में विकास रुका रहा. बुनियादी ढांचे के मामले में बंगाल लगातार पिछड़ता गया. उद्योग-धंधे बंद हो गए और कारोबार ठप पड़ गए. टीएमसी सरकार के राज में नौकरियां खुलेआम बेची जा रही हैं. अब समय आ गया है कि इस स्थिति को बदला जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि बंगाल के युवाओं को बंगाल में ही अवसर और रोज़गार मिलें.

TMC योजनाओं को गांव और गरीब तक नहीं पहुंचने देती

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय बंगाल पूरे भारत को गति देता था, बंगाल व्यापार और उद्योगों में सबसे आगे था. लेकिन आज यहां का युवा न डिग्री ले पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल पा रहा है. आपके बेटे-बेटियों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है. टीएमसी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये टीएमसी वाले न खुद काम करेंगे, न करने देंगे. जब तक इनको अपना कटमनी नहीं मिल जाता, ये किसी भी योजना को गांव, गरीब तक नहीं पहुंचने देते. इसलिए टीएमसी की सरकार केंद्र की योजनाओं को रोककर रखती है.

पीएम मोदी ने पीएम सूर्यघर योजना का किया जिक्र

पीएम मोदी ने आगे कहा कि देशवासियों को मुफ्त बिजली देने के लिए हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है. केंद्र की भाजपा सरकार इसके लिए हर लाभार्थी को 75 से 80 हजार रुपए देती है. जो लाभार्थी इस योजना से जुड़ता है, उसके घर का बिजली बिल जीरो हो जाता है. लेकिन, बंगाल सरकार इसे भी लागू नहीं होने दे रही. उन्होंने आगे कहा कि स्वार्थी राजनीति की वजह से टीएमसी सरकार ने यहां आयुष्मान भारत योजना को भी लागू नहीं कर रही है. देश भर के करोड़ों लोग इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि ये लाभ आप सबको भी मिलना चाहिए. लेकिन, बंगाल के परिवारों को इस योजना के अधिकार से भी TMC सरकार ने वंचित रखा है.

ये भी पढ़ें: पंजाब आए गृह मंत्री अमित शाह ने केसरिया पगड़ी पहनकर भरी हुंकार, मोगा में बदलाव रैली से अगले चुनाव की तैयारी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

34 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

40 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

47 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago