दुनिया

ईरान से जंग के बीच ट्रंप को आई भारत की याद, करना चाहते हैं दौरा, बोले- ‘I Love Modi & I Love India’

Trump Modi Friendship: ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत की याद आई. उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना प्यार जताया. यह संदेश ‘इंडिया टुडे’ के कॉन्क्लेव में ट्रंप की समर्थक लॉरा लूमर ने भारतीयों को सुनाया. उन्होंने कहा कि ट्रंप जल्द ही भारत आने का प्लान बना रहे हैं.

मैं भारत से प्यार करता हूं: ट्रंप

लॉरा लूमर ने बताया कि उन्होंने कुछ देर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की थी. फिर उन्होंने ट्रंप का मैसेज पढ़ा. ट्रंप ने कहा, “मैं भारत से प्यार करता हूं. कृपया उन्हें बताएं कि मैं मोदी से प्यार करता हूं. मैं भारतीय लोगों से प्यार करता हूं. प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार नेता और मेरे अच्छे दोस्त हैं. कृपया भारत के लोगों को बताएं कि मैं जल्द ही एक और विजिट के लिए भारत आऊंगा.”

यह मैसेज सुनकर सबने तालियां बजाईं. ‘इंडिया टुडे’ के कॉन्क्लेव में वैश्विक राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर चर्चा हो रही थी. ट्रंप का यह बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.

अमेरिका में लॉरा लूमर कौन हैं?

लॉरा लूमर अमेरिका की फार-राइट एक्टिविस्‍ट हैं. वे ट्रंप की कट्टर समर्थक हैं. ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) आंदोलन से जुड़ी हैं. वे इमिग्रेशन और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने सख्त विचारों के लिए जानी जाती हैं. कॉन्क्लेव में उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा और कहा कि पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का बड़ा स्रोत है. लूमर ने कुछ पुराने एंटी-इंडिया पोस्ट्स के लिए माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि उनके दिल में भारत या हिंदुओं के लिए नफरत नहीं है.

ट्रंप-मोदी की दोस्ती कितनी पक्‍की?

ट्रंप और मोदी के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध हैं. दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं. 2020 में ट्रंप भारत आए थे. अहमदाबाद में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम हुआ था. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाखों लोग इकट्ठे हुए थे. ट्रंप ने वहां बड़ी रैली की थी. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर बहुत काम किया है. ट्रंप ने मोदी को “फैंटास्टिक लीडर” कहा है. यह दोस्ती अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत बनाती है. कॉन्क्लेव में अमेरिकी राजदूत ने भी कहा कि ट्रंप मोदी को बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं.

Trump Tariffs पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज: हारे तो लौटाने होंगे अरबों डॉलर! ट्रंप बोले- ऐसा न हो वरना अमेरिका बर्बाद हो जाएगा

जंग के बीच यह मैसेज क्यों खास?

ईरान के साथ अमेरिका का तनाव चल रहा है. ऐसे में ट्रंप का भारत के प्रति प्यार दिखाना महत्वपूर्ण है. भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते से दोनों देशों को फायदा होता है. ट्रंप का भारत आने का इशारा भविष्य में नए समझौतों की उम्मीद जगाता है. यह मैसेज दिखाता है कि ट्रंप भारत को महत्व देते हैं.

UK पर बिफरे Trump, भारत से पौने 2000KM दूर हिंद महासागर में Diego Garcia पर चाहिए हमेशा कब्‍जा, जानें क्‍या कहा

Bharat Express Desk

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

19 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

40 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago