देश

Mohan Yadav: एमपी के नए CM भी हैं बहनों के दुलारे, हर साल रक्षाबंधन पर 20 हजार महिलाएं बांधती हैं राखी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज शपथ ग्रहण समारोह है. समारोह में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता भोपाल पहुंच रहे हैं. एमपी में भाजपा की बड़ी जीत के बाद ही मुख्यमंत्री चेहरे पर सस्पेंस बना हुआ था, जिस पर से परदा उठाते हुए मोहन यादव को पार्टी ने मुख्यमंत्री घोषित किया.

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव राजनीति के पुराने खिलाड़ी रहे हैं. वहीं वह अपने इलाके की बहनों के भी दुलारे हैं. राजनीति में भावनाओं का इस्तेमाल होता रहा है. प्रदेश में जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना से बहनों को लुभाने की कोशिश की वहीं नए सीएम भी इस मामले में कम नहीं.

20 हजार बहनें बांधती हैं राखी

मुख्यमंत्री मोहन यादव विधानसभा क्षेत्र की 20 हजार बहनों से करीब 10 सालों से राखी बंधवाते चले आ रहे हैं. इतनी संख्या में बहनों से राखी बंधवाने का सिलसिला रक्षाबंधन के दिन से पहले ही शुरू हो जाता है. वहीं यह क्रम रक्षाबंधन के बाद तक लगातार चलता रहता है.

ऐसे हुई थी शुरुआत

बताया जाता है कि आज से 10 साल पहले जब मोहन यादव अपनी विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे तो क्षेत्रवासियों ने बहुत ही जबरदस्त तरीके से उनका स्वागत किया गया था. दिन तो वह रक्षाबंधन का नहीं था लेकिन इलाके में महिलाओं ने मोहन यादव को तिलक लगाते हुए राखी बांधी थी. उस दिन से ही उन्होंने यह तय किया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को बहन बनाएंगे. तब से करीब 20 महिलाएं हर साल उनको राखी बांध रही हैं.

इसे भी पढ़ें: Diya Kumari On Vasundhara: वसुंधरा के साथ टकराव पर दीया कुमारी ने दिया तगड़ा जवाब, पीएम मोदी का किया धन्यवाद

हालांकि यह शुरुआत 1,000 बहनों से हुई थी. लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती ही गई. बदले में मोहन यादव द्वारा अपनी बहनों को साड़ी, कंगन और सुहाग की अन्य सामग्री दी जाती है. समाजसेवी संगठनों के अलावा इस पर आने वाला खर्च खुद मोहन यादव के द्वारा वहन किया जाता है.

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज शपथ ग्रहण से पहले कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आज मैं म.प्र. के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लूंगा. सौभाग्य की बात है कि आज शपथ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और 11 राज्यों के मुख्यमंत्री आ रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

18 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

35 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

52 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago