डिप्टी सीएम दीया कुमारी
Diya Kumari On Vasundhara: राजस्थान में बीजेपी ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. तमाम कयासों को और सूत्रों के दावे धरे के धरे रह गए. बीजेपी ने मंगलवार को भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम बनाने की घोषणा की थी. जिसके बाद से वसुंधरा समेत अन्य नेताओं के समर्थकों में मायूसी छा गई. बीजेपी ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया है. डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद दीया कुमारी की ओर से बयान आया है.
राजस्थान की नवनियुक्त डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ ही प्रभारियों को भी धन्यवाद दिया. इस दौरान जब उनसे वसुंधरा राजे से टकराव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसपर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. उन्होंने ये भी कहा कि इस बात में कोई दम नहीं है कि उनके साथ किसी तरह का टकराव है. डिप्टी सीएम बनाए जाने पर उन्होंने आशीर्वाद दिया है.
दीया कुमारी ने कहा कि पीएम मोदी महिलाओं की चिंता करते हैं. इसलिए सभी योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं. उन्होंने कहा कि “आज मुझपर विश्वास करके यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसलिए मैं बेहद खुश हूं. हम सब एकसाथ मिलकर काम करेंगे. महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास की हमारी प्राथमिकता रहेगी.”
वहीं सीएम बनाए जाने के बाद भजनलाल शर्मा का भी बयान सामने आया है. उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह के साथ ही चुनाव जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. भजन लाल ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश की कमान सौंपने के लिए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद कहना चाहते हैं.
बता दें कि दीया कुमारी का जन्म 30 जनवरी 1971 को जयपुर में हुआ था. उनके पिता भवानी सिंह भारतीय सेना में ऑफिसर रह चुके हैं. वो राजा मान सिंह द्वितीय और गायत्री देवी की पोती हैं. उनकी शादी नरेंद्र सिंह से हुई थी, जो एक चार्टड अकाउंटेंट हैं. हालांकि साल 2018 में उनका तलाक हो चुका है. दीया कुमारी के तीन बच्चे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…