Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: “दोस्त से मिलने पाकिस्तान से भारत आई हूं, मेरे डॉक्यूमेंट खो गए हैं…” पूछताछ में नाबालिग लड़की ने किए चौंकाने वाला खुलासे

जब लड़की से पूछताछ शुरू हुई तो खुलासा हुआ कि वह पाकिस्तान नहीं बल्कि मेरठ की रहने वाली है और मानसिक रूप से कमजोर है.

फोटो-सोशल मीडिया

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक लड़की ने ट्रेन में एक युवक को खुद के पाकिस्तानी होने की बात बताई है. उसने कहा है कि वह कराची की रहने वाली है और भारत अपने दोस्त से मिलने के लिए आई है, लेकिन उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं. इसके बाद युवक ने लड़की को मुरादाबाद जीआरपी थाने पहुंचा दिया है.

सूत्रों के मुताबिक, बीते सोमवार को काठगोदाम एक्सप्रेस में मुरादाबाद के निखिल शर्मा को एक नाबालिग लड़की मिली और उसने अपनी उम्र 17 साल बताते हुए जानकारी दी कि वह पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है और भारत में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने के लिए यहां आई है लेकिन रास्ते में कहीं उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं. लड़की ने इस सम्बंध में निखिल से मदद मांगी तो निखिल ने उसे मुराबाद लाकर जीआरपी को सौंप दिया तो दूसरी ओर पाकिस्तान से लड़की का रिश्ता होने के कारण सुऱक्षा बल तुरंत एक्टिव हो गए और इस पूरे मामले की सूचना सम्बंधित जांच एजेंसी को दी गई है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने 9वें रोजगार मेले का किया उद्घाटन, 51 हजार युवाओं का बांटा जॉइनिंग लेटर, जानें किन विभागों में मिली नौकरियां

लड़की का नाम है बुशरा

इस मामले में जब लड़की से पूछताछ शुरू हुई तो खुलासा हुआ कि वह पाकिस्तान नहीं बल्कि मेरठ की रहने वाली है और मानसिक रूप से कमजोर है और उसका नाम बुशरा है. लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट मेरठ के एक थाने में दर्ज करवाई गई थी. जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद लड़की के घरवालों से सम्पर्क साधा गया और फिर उसे उनको सौंप दिया गया. इस पूरी घटना को लेकर जीआरपी सीओ देवी दयान ने मीडिया को जानकारी दी कि लड़की मानसिक रूप से कमजोर है और वह मेरठ की रहने वाली है. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मेरठ कोतवाली में दर्ज है. वह तीन दिन पहले ही घर से निकली थी. फिलहाल पूछताछ में लड़की ने जो जानकारी दी, उसके आधार पर छानबीन की गई तो पूरा मामला सामने आ गया. सीओ ने बताया कि, लड़की के भाई और पिता लेने के लिए आए थे. लड़की ने उनको पहचान भी लिया था और इसी के बाद लड़की को उनको सौंप दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital